Hindi Essay on “Sipahi”, “सिपाही”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

सिपाही

Sipahi

सिपाही जनता का सेवक होता है। वह खाकी वर्दी पहनता है तथा सिर पर भी खाकी टोपी पहनता है। वह एक बेल्ट भी लगाता है जिस पर उसका नम्बर लिखा होता है। वह कानून व्यवस्था बनाए रखता है तथा लोगों को सहायता करता है। वह चोरों को पकड़ता है तथा रात में जगह-जगह गश्त लगाता है तथा कानून तोड़ने वालों को पकड़ कर सजा दिलाता है। सिपाही स्वस्थ  तथा लम्बे होते हैं।

वह अपना कार्य बड़ी चुस्ती से करता है। इसका कार्य बहुत मेहनत का होता है। और इसका वेतन थोड़ा होता है। इसका कार्य बहुत कठिन है। वह दिन रात काम में लगा रहता है तथा रात को लोगों की पहरेदारी के कारण यह स्वयं भी नहीं सो पाता। इसका सारा समय अपना कर्तव्य निभाने में ही जाता। है। सिपाही सड़कों के बीच में चौक पर भी खड़ा रहता है तथा आने जाने वालों को कानून सिखाता है। तथा जो इन नियमों का उल्लंघन करते हैं उन्हें दंड भी देता है। तथा उसका चालान भी काट दिया जाता है। इस प्रकार सिपाही राज्य की कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहायता करता है। इसका काम जितना कठिन है इसका वेतन उतना ही कम है। सरकार को इसका वेतन बढ़ाना चाहिए।

Leave a Reply