Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Vriksh-Hamare Jeevan ka Adhar”, “वृक्ष : हमारे जीवन के आधार”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students.

वृक्ष : हमारे जीवन के आधार

Vriksh-Hamare Jeevan ka Adhar

क्या आपने कभी कल्पना की है कि यदि धरती पर वृक्ष न हों, तो क्या होगा? ऐसी कल्पना कर भी असंभव लगता है। वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु देते हैं, जिसके बिना किसी भी प्राणी का जीवित रहना असंभव है। इन्हीं से हमें फल, सब्जी, लकड़ी, कपड़े, दवाई आदि मिलते हैं। प्राचीन काल में वृक्षों को देवता के रूप में पूजा जाता था। आज भी पीप केला तलसी आदि वृक्षों की पूजा की जाती है। वृक्ष न केवल हमें भोजन, कपड़ा, ऑक्सीजन आदि देते हैं, बल्कि वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। जिन क्षेत्रों में वृक्ष नहीं होते या कम ह हैं. वहाँ वर्षा भी नहीं के बराबर होती है। इसके विपरीत जहाँ वृक्ष अधिक होते हैं, वहाँ वर्षा अधिक होती है। वृक्षों की हरियाली हमारे तन-मन को शांति प्रदान करती है। गरमी के मौसम मे कड़ी धूप में ये हमें छाया प्रदान करते हैं। ये गंदी वायु लेकर हमें स्वच्छ वायु देते हैं। इसी कारण प्रदूषण की मात्रा में भी कमी आती है। वृक्ष निस्वार्थ रूप से सभी को अपना सर्वस्व दे देते हैं हमें भी वृक्षों का उतना ही ध्यान रखना चाहिए, जितना कि वे हमारा रखते हैं। हमें वृक्षों काटना नहीं चाहिए, बल्कि अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

One Response

  1. Mahera khan November 18, 2020

Leave a Reply