Hindi Essay on “Computer”, “कंप्यूटर”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

कंप्यूटर

Computer

निबंध नंबर :- 01

आधुनिक युग का सबसे बड़ा चमत्कार है कंप्यूटर। यह किसी भी विषय के सवाल हल करने में सक्षम है। आज कंप्यूटर घर-घर की आवश्यकता बन गया है।

कंप्यूटर पर आप चिट्ठी आदि लिख सकते हैं। इस पर आप सुंदर चित्र बना उनमें रंग भी भर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध सी.डी. द्वारा आप इस पर कविता-कहानियाँ भी देख सकते हैं।

इंटरनेट के साथ कठिन-से-कठिन विषय जैसे मछली का जीवन, जल-चक्र आदि सरल हो गए हैं। इनका सजीव चित्रण बच्चों के मन को । बहुत भाता है।

कंप्यूटर और इंटरनेट के सहयोग से हम देश-विदेश में बात कर सकते हैं और वेब कैमरा द्वारा उनकी तस्वीर भी देख सकते हैं।

कंप्यूटर का जीवन में बढ़ता उपयोग देखते हुए विद्यालयों में इसे आवश्यक विषय बना दिया गया है।

 

निबंध नंबर :- 02

कम्प्यूटर

Computer

 

भूमिका- मनुष्य जीवन में विज्ञान का योगदान इस सीमा तक बढ़ गया है कि आज मानव जीवन और इतिहास की विज्ञान के बिना कल्पना ही नहीं की जा सकती है। आज भविष्य की सम्भावनाओं के प्रति जागरूक होकर वैज्ञानिक अनेक नवीन आविष्कारों की ओर मुड़ा है। आंकड़ों की संभाल अब कागज के पन्ने नहीं कर सकते। प्रत्येक क्षेत्र के लेखा-जोखा का आंकलन अब कम्प्यूटर के द्वारा ही सम्भव हो सकता है। सभ्यता के आरम्भ से ही मानव गणना की समस्या को दूर करने के लिए काफी संघर्ष करता रहा है। शुरू में मानव गणना के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करता था।

कम्प्यूटर तकनीक में पिछले 50 वर्षों से काफी उन्नति हुई है। 1944 में प्रोफैसर एकिन्स और उनकी टीम ने हारवंड विश्वविद्यालय, अमेरिका में पहले कम्प्यूटर का आविष्कार किया जिसे मार्क-1 के नाम से जाना जाता है। आज कम्प्यूटर ने विश्व में क्रान्ति ला दी है। आज कम्प्यूटर प्रत्येक क्षेत्र में सहायक सिद्ध हो रहा है।

कम्प्यूटर की विभिन्न भाषाएँ- आधुनिक कम्प्यूटर में विभिन्न भाषाएँ हैं। कम्प्यूटर सीखने के लिए सबसे पहले बेसिक भाषा का उपयोग किया जाता है। बेसिक कम्प्यूटर की सबसे आसान और सरल भाषा है। उद्योगों में कम्बोल भाषा का प्रयोग किया जाता है। कम्प्यूटर की अलग-अलग भाषाओं में किसी भी प्रश्न का समाधान अलगअलग तरीके से होता है। बेसिक भाषा समझने में सरल है और इसमें प्रोग्राम कम्प्यूटर पर बनाते हुए इसकी गलतियां निकल जाती हैं। कम्बोल भाषा अंग्रेजी की तरह ही होती है। फोरट्रान भाषा का प्रयोग गणित में अधिक होता है। यह भाषा काफी कम्प्यूटरों पर उपलब्ध है और अन्य भाषाओं को समझने में आसान है। कम्प्यूटर के 5 अंग होते हैं- इनपुट डिवाइस या आन्तरिक यन्त्र, मैमोरी यूनिट या स्मरण यन्त्र, कन्ट्रोल यूनिट या नियंत्रण, यन्त्र, अंकगणित इकाई तथा आऊटपुट डिवाइस या बाह्य यंत्र।।

कम्प्यूटर के बारे में आशंकाएं- कम्प्यूटर के संबंध में लोगों में काफी आशंकाएं पाई जाती हैं। सबसे पहली आशंका यह है कि कम्प्यूटर गल्तियां करता है। लोग समझते हैं कि कम्प्यूटर सीखने के लिए गणित समझना बहुत आवश्यक है। कई लोगों का विचार है कि कम्प्यूटर बेरोजगारी का मूल है जो काम दस व्यक्ति करते हैं वही काम एक कम्प्यूटर बड़ी आसानी से कर सकता है। लोगों का विचार गलत है कि कम्प्यूटर गल्तियां करता है। जो व्यक्ति कम्प्यूटर पर प्रोग्राम लिखता है वही गल्तियां करता है न कि कम्प्यूटर। लोगों का विचार है कि कम्प्यूटर बेरोजगारी फैलाता है पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके साथ ही यह कई लोगों को रोजगार भी देता है।

कम्प्यूटर के लाभ- आधुनिक कम्प्यूटर से मानव को काफी लाभ है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहाँ पर कम्प्यूटर का प्रयोग न किया जाता हो। कम्प्यूटर आज मनुष्य को कृषि, उद्योग धन्धे, वैज्ञानिक खोज, मशीन निर्माण तथा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है। अस्पताल, स्कूल, पैट्रोल पम्प, बैंक, रेलवे स्टेशन, कार्यालयों में आज कम्प्यूटर कार्य करता हुआ नजर आता है। चिकित्सा के क्षेत्र में आज कम्प्यूटर द्वारा सीमारियों का सही पता लगाया जा सकता है। आज हजारों मील दूर स्थित दूसरे देशों में होने वाले प्रोग्राम आसानी सदर देश में प्रसारित किए जाते हैं और इनमें भी कम्प्यूटर ही महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

उपसंहार- आधुनिक युग में कम्प्यूटर बड़ा लाभकारी सिद्ध हो रहा है। मनुष्य के शरीर के अंग-प्रत्यगों को कम्प्यूटर के परदे पर देखा जा सकता है और कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। आरम्भ में जो काम केवल मनुष्य द्वारा होने ही सम्भव थे आज वे स्वचालित कम्प्यूटरों के द्वारा हो रहे हैं।

Leave a Reply