10 Lines on “Kattingeri Krishna Hebbar” (Indian painter) “कतिंगरी कृष्ण हैब्बर” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

कतिंगरी कृष्ण हैब्बर

Kattingeri Krishna Hebbar (Indian painter)

जन्म: 15 जून 1911, उडुपीक
मृत्यु: 26 मार्च 1996, मुंबई

  1. कतिंगरी कृष्ण हैब्बर श्री नारायण और सीताम्मा के पुत्र हैं।
  2. उन्होंने बम्बई के जे.जे. स्कूल ऑफ आर्टस् से चित्रकला में डिप्लोमा लिया। वर्ष 1949-50 में पेरिस की जूलियन अकादमी में कला सीखी।
  3. उन्होंने मुम्बई, कलकत्ता, हैदराबाद आदि अनेक बड़े नगरों में अपनी चित्रकला प्रदर्शनियां लगाई।
  4. सन् 1949 में लंदन, सन् 1949 और 1967 में स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी, पेरिस आदि विदेशी नगरों में भी प्रदर्शनियाँ आयोजित की। उन्होंने लगभग सभी राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भाग लिया।
  5. उनके बनाए चित्र ‘राष्ट्रीय कला दीर्घा’ तथा देश के अन्य संग्रहालयों एवं विदेशों में अनेक स्थानों पर सुरक्षित हैं।
  6. उनकी चित्रकलाओं में एक तरफ पश्चिमी कला की और दूसरी ओर राजपूत और मुगल चित्रकला शैली की विशेष अभिव्यक्ति मिलती है।
  7. ललित कला अकादमी ने उन्हें अपना फैलो चुना।
  8. सन् 1956, 57, 58 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए।
  9. ‘फाइन आर्ट्स एकेडमी, कलकत्ता’ और बम्बई कला समिति ने उन्हें स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया।
  10. उन्हें पद्मश्री, ललित कला अकादमी अवार्ड, सोवियतलैंड नेहरू पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply