Hindi Essay on “News Paper”, “अख़बार”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

अख़बार

News Paper

 

आजकल के आधुनिक युग में समाचार-पत्र बहुत काम की चीज हैं। काफी सारे लोग सुबह चाय पीते समय अखबार पढ़ते हैं। अख़बार प्रायः रोज प्रातः ही घर में पहुँच जाता है। अखबार वाला अख़बार को रोज घरों के दरवाजे के सामने डाल जाता है। समाचार पत्रों में जो सूचनाएं रहती हैं वह पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण हर तरफ से आती हैं। वह समाचार-पत्र में ही होती हैं। सुबह समाचार-पत्र पढ़ने से ज्ञान बढ़ता है। हमें पता चलता है कि देशभर में क्या-क्या घटना घटी थी। समाचार-पत्र का पहला काम समाचारों को पहुँचाना है। यह हमें हर प्रकार की जानकारी देता है। हमें खेलों का समाचार भी समाचार-पत्रों से ज्ञात होता है। समाचार-पत्रों में बच्चों के लिए भी रोचक सामग्री होती है। उनके कार्टून, चित्रकला, छोटे-छोटे खेल इत्यादि भी समाचार-पत्रों में विशेष रूप से दिए जाते हैं। हम राशिफल भी समाचार-पत्र के द्वारा ज्ञात कर सकते हैं। समाचार-पत्र के सबसे पहले पन्ने पर मौसम की जानकारी तथा विशेष खबरें होती हैं। समाचार-पत्र को संसार की आँख कहा जाता  है।

समाचार-पत्रों से हमें विदेशों में हो रही घटनाओं की जानकारी भी पता चलती है तथा खेलों से संबंधित समाचार भी पता चलते हैं। हम सभी को कम से कम आधा घंटा समाचार-पत्रों को जरूर देना चाहिए क्योंकि इससे हमारा ही ज्ञान बढ़ता है। तथा हम देश-विदेश में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं। अतः समाचार-पत्र हमारे लिए बहुत उपयोगी होता है।

Leave a Reply