Hindi Essay on “Meri Choti Behan”, “मेरी छोटी बहन”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मेरी छोटी बहन

Meri Choti Behan

 

मेरी छोटी बहन मेरी मित्र और मेरी साथी है। उसका नाम आन्या है। वह बहुत चुलबुली और शरारती है। हम सब प्यार से उसे चिड़िया बुलाते हैं। क्योंकि वह कभी एक स्थान पर नहीं टिकती।

आन्या तीन वर्ष की है और उसे हमने अभी-अभी स्कूल में डाला है। उसकी सभी अध्यापिकाएँ उसे बहुत पसंद करती हैं। उसने बहुत से मित्र भी। बना लिए हैं। आन्या अपनी किताबों का ध्यान नहीं रख पाती इसलिए मैं उसका बस्ता लगा देता हूँ। रात को मैं आन्या को अपनी पुस्तक से कहानियाँ भी पढ़कर सुनाता हूँ।

हम दोनों शाम के समय एक साथ खेलने जाते हैं। मैं उसे झूले पर झुलाता हूँ। मेरे मित्रों को भी आन्या बहुत प्रिय है।

एक बार आन्या बहुत बीमार पड़ गई थी। उसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। मैंने उसकी सेहत के लिए खूब प्रार्थना की और उसके घर लौटने पर मेरी सांस में सांस आई।

आन्या का जन्मदिन आने वाला है और अब मैं उसी की तैयारी में जुटा हूँ। आन्या भी मेरे स्नेह को आदर सहित लौटाती है। ऐसी प्रिय छोटी बहन के लिए मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूँ।

Leave a Reply