Hindi Essay, Story on “Daulat Andhi Hoti Hai”, “दौलत अंधी होती है” Hindi Kahavat for Class 6, 7, 8, 9, 10 and Class 12 Students.

दौलत अंधी होती है

Daulat Andhi Hoti Hai

 

समरकंद के बादशाह अमीर तैमूरलंग के पास दिल्ली में एक अंधा गवैया आया। बादशाह ने नाम पूछा। बोला, “दौलत।”

बादशाह ने मजाक में कहा, “अरे, कहीं दौलत भी अंधी होती है?”

अंधे गवैये ने उत्तर दिया, “जहांपनाह, दौलत अंधी न होती तो लंगड़े के घर क्यों आती?”

बादशाह तैमूर के एक पैर में लंग था। कहा जाता है, इसी से उसका नाम तैमूर लंग पड़ गया था।

Leave a Reply