Shaher me badhti asurakhsa ke sambandh me vichar vyakt karte hue sampadak ko patra, “शहर में बढ़ती असुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए दैनिक समाचार पत्र के संपादक को पत्र”

शहर में बढ़ती असुरक्षा के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए दैनिक समाचार पत्र नवभारत टाइम्सके संपादक को पत्र लिखिए।

 

सेवा में

संपादक

दैनिक भास्कर

कानपुर

विषय-शहर में बढ़ती असुरक्षा

महोदय

मैं आपके प्रतिष्ठित पत्र के माध्यम से अपने विचार जनता और प्रशासन तक पहुँचाना चाहती हूँ। कृपया छापकर कृतार्थ करें।

आजकल हमारे नगर में इतनी नशाखोरी और अव्यवस्था फैल गई है कि कोई भी नागरिक स्वयं को सुरक्षित नहीं पाता। युवकों में नशा करने की आदत इतनी अधिक हो गई है कि वे किसी भी राह चलते को लूट लेते हैं। कितनी महिलाओं की चेनें छीनी जा चुकी हैं। पुलिस सब जानती है किंतु सख्त कार्यवाही नहीं करती। कभी-कभी लगता है कि पुलिस और नशाखोरों में मिलीभगत है।

यदि प्रशासन ने अपने नगर को सुरक्षित करने की ओर ध्यान नहीं दिया तो अपने नगर का स्वर्गिक वातावरण नष्ट हो जाएगा और लोग यहाँ से पलायन कर जाएँगे।

धन्यवाद !

भवदीया

सुशीला

24, निराला नगर

कानपुर

25•8•2014

One Response

  1. Abhinav February 12, 2024

Leave a Reply