Hindi Patra Lekhan “Apne kshetra ke sansad ko karya karne ke liye patra” “अपने निर्वाचन-क्षेत्र के लिए कार्य करने का आग्रह करते हुए अपने सांसद को पत्र”.

अपने निर्वाचन-क्षेत्र के लिए आप अपनी दृष्टि से सर्वोत्तम कार्य करने का आग्रह करते हुए अपने सांसद को पत्र लिखिए।

माननीय शहरी विकास मंत्री

(सांसद, नई दिल्ली),

नई दिल्ली।

विषय : सरोजनी नगर क्षेत्र में नागरिकों के लिए सुख-सुविधाएं।

महोदय,

कॉलोनी में आपकी निजी यात्रा के दौरान प्राथमिकता के आधार पर अपने नागरिकों की समस्या हल करने के इस क्षेत्र के नागरिकों को आपके कृपा पूर्ण आश्वासन से प्रोत्साहित होकर मैंने निम्नलिखित समस्याओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित किया है जिनका तत्काल समाधान जरूरी है।

(1) इस समय हम लोगों को तड़के सुबह में अपर्याप्त जलापूर्ति का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप, परिवार के लोग अच्छी तरह से सो भी नहीं सकते हैं। जलापूर्ति में तत्काल सुधार जरूरी है।

(2) बार-बार बिजली गुल होना और बिजली में कटौती अनियमित बिजली आपूर्ति का स्थायी दोष है। इससे नागरिकों का जीवन और बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है। इसे अनिवार्य रूप से ठीक करने की आवश्यकता है।

(3) कॉलोनी में आने वाली सड़क पर पैदल पथ भी नहीं है। समय पर सड़कों की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। सड़क पर गड्ढे हैं। इनके मरम्मत की तत्काल आवश्यकता है।

(4) हाल के वर्षों में कई पार्कों में बाड़ा और जेट-पम्प लगाए गए हैं। किंतु जेट-पम्प प्रायः काम नहीं कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप, अधिकांश पार्क बंजर भूमि बन गए हैं। इस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।

यदि हमारी इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित संस्था को तत्काल निर्देश जारी किए जाते हैं तो मैं आपका आभारी रहूँगा।

हम लोग अपनी ओर से हर समय अपना सहयोग देने का आश्वासन देते हैं।

सधन्यवाद,

26 जुलाई,

सचिव,

आपका विश्वासी,

(क)

आवास कल्याण संघ

Leave a Reply