Hindi Essay on “Onam”, “ओणम”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

ओणम

Onam

 

ओणम अगस्त-सितंबर के महीने में आनेवाला, नाच-गाने, पकवान और खुशियाँ मनाने का पर्व है। महाबली के सम्मान में मनाए जानेवाला यह पर्व चार दिन तक मनाया जाता है।

महाबली एक घमंडी राजा थे। भगवान विष्णु ने वामन रूप बना उनसे तीन पग भूमि माँगी। महाबली के तैयार होने पर उन्होंने विराट रूप बना, पहले पग में पूरी धरती, दूसरे में पूरा आकाश माप डाला और तीसरा पग उसके सिर पर रख उसे पाताल लोक में भेज दिया।

इस पर्व का आरंभ घर-घर सुंदर, रंगोलियाँ बनाकर किया जाता है। केरलवासी प्रीतिभोज के लिए कई तरह के पकवान बनाते हैं। यह धारणा है। कि महाबली इस प्रीतिभोज पर प्रसन्न होकर उन्हें संपन्नता प्रदान करेंगे।

मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर विशेष सजावट रहती है। लोग मिठाइयों  का आदान-प्रदान करते हैं। इस पर्व का मुख्य आकर्षण नौकायान है। नावों को भांति-भांति सुसज्जित कर नौकादौड़ प्रतियोगिता भी की जाती है।  

Read More  Hindi Essay on “The Winter Season”, "शीत ऋतु", Best Essay, Paragraph for Class 8, 9, 10, 12 Students

ओणम की तैयारी स्वयं में एक पर्व होता है। ऐसे त्योहार हमारे जीवन में नया रंग और स्फूर्ति भर देते हैं।

Leave a Reply