Hindi Precis on “Man Par Niyantran” “मन पर नियंत्रण” for Class 7, 8, 9, 10, and 12 Students.

कहा जाता है कि मन बड़ा चंचल होता है। इस पर नियंत्रण अत्यंत कठिन है। व्यक्ति कभी-कभी जिस पर से मन को हटाना चाहता है, मन बार-बार उसी की ओर खिंचा चला जाता है। मन की शक्ति अपार होती है। कहा भी है ‘मन के हारे हार है, मन के जीते जीत।’ यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो असाध्य भी साध्य हो जाता है। योगियों और संत-महात्माओं ने मन पर नियंत्रण करके सर्वशक्तिशाली ईश्वर को भी पा लिया है। इसलिए दृढ़ संकल्प का महत्त्व सर्वोपरि है। (91 शब्द)

सार-चंचल मन पर नियंत्रण पाना कठिन है। शक्तिशाली मन पर दृढ़ संकल्प से नियंत्रण पाकर ही असाध्य भी साध्य हो जाता है तथा ईश्वर को भी प्राप्त किया जा सकता है। (31 शब्द)

 

शीर्षक-मन पर नियंत्रण

 

Leave a Reply