Hindi Letter Writing “Pariksha me Pratham aane par badi behan ko Badhai Patra”, “कक्षा में प्रथम आने पर बड़ी बहिन को बधाई पत्र ”   Hindi letter for Class 5,6,7,8,9 and 10

विश्वविद्यालय की परीक्षा में सर्वप्रथम आने वाली बड़ी बहन को पत्र लिखकर प्रसन्नता प्रकट कीजिए।

 

 

कमरा नम्बर 10,

शम्भू दयाल हाई स्कूल

छात्रावास सोनीपत।

आदरणीय दीदी,

सादर प्रणाम ।

दीदी अभी-अभी आपका स्नेह युक्त पत्र प्राप्त हुआ। उसमें बड़ा ही शुभ समाचार था कि आपने एम.ए. की परीक्षा में विश्वविद्यालय में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया है। आपको हार्दिक शभकामनाएँ देता हैं। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब मैंने यह समाचार पढ़ा।। मैंने अपने सभी मित्रों को बताया। वे बहुत प्रसन्न हुए। जिस तरह आपने विश्वविद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। मैं भी दिन-रात एक कर सर्वप्रथम आने का प्रयास करूंगा। मैने आज से ही पढ़ाई की ओर मन लगाना आरम्भ कर दिया है।

आप इस महान् सफलता पर मेरी बधाई स्वीकार करना। आगे भी ईश्वर आपकी। सफलताएँ दे, मेरी ऐसी ही कामना है।

माता-पिताजी की चरण-वन्दना कहना। सोनू व बबलू को प्यार कहना।

पत्रोत्तर की आशा में।

आपका अनुज,

के. खे. ग.

दिनांक : 19 जुलाई, 1999

Leave a Reply