Hindi Essay on “Registan ka Drishya”, “रेगिस्तान का दृश्य”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

रेगिस्तान का दृश्य

Registan ka Drishya

मीलों दूर तक फैली रेत और उस पर चमकता सूरज, रेगिस्तान का दृश्य दिखाता है।

सूरज की तेज़ गरमी से यहाँ का पानी लगभग सूख जाता है। बंजर धरती रेत से भर जाती है। यह रेत ऊँचे-नीचे टीले बनाती प्रकृति के अद्भुत सौंदर्य को दर्शाती है।

यहाँ के जीवों में ऊँट सबसे सहनशील होता है। वह गरम रेत पर बिना खाए-पिए मीलों तय करता है। अन्य जानवर जैसे साँप, चूहा और बिच्छू रेत के नीचे घर बनाकर रहते हैं।

यहाँ केवल काँटेदार झाड़ियाँ ही होती हैं जो पानी की कमी में भी जीवित रह सकती हैं। । यहाँ सामान्य लोगों का जीवन बहुत कठिन होता है। उन्हें मीलों दूर से पानी भर कर लाना पड़ता है। इतनी कठिनाइयों के बाद भी यहाँ के लोग बहुत रंगीन और संगीत प्रिय होते हैं। यहाँ के लोकगीत और नृत्य देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। रेगिस्तान की ऊँट यात्रा भी बहुत प्रसिद्ध है।

Leave a Reply