Hindi Essay on “Pratibha Patil”, “प्रतिभा पाटिल”, Hindi Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

प्रतिभा पाटिल

Pratibha Patil

हमारे देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति का जन्म नंदगाँव, महाराष्ट्र में 19 दिसंबर, 1934 में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई के सरकारी लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई पूरी की।

वे टेबल टेनिस की अच्छी खिलाड़ी रहीं। सन् 1962 में एम.जे. कॉलेज की ‘कॉलेज क्वीन’ के खिताब से उन्हें नवाजा गया।

कांग्रेस की ओर से चुनाव जीत सन् 1962 में उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत की। वे इंदिरा गांधी से अत्यंत प्रभावित थीं। उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे नवंबर 2004 से जून 2007 तक राजस्थान की गवर्नर भी रहीं।

प्रतिभा पाटिल हमारे देश की बारहवीं राष्ट्रपति हैं। उनके पति देवीसिंह शेखावत एक शिक्षक हैं जिनके साथ उन्होंने जलगाँव में कई विद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने कार्यरत महिलाओं के लिए श्रम साधना ट्रस्ट भी बनाया।

25 जुलाई 2007 को कांग्रेस सरकार के सहयोग से उन्होंने राष्ट्रपति का पद संभाला। वे हमारे राष्ट्र की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं।

Read More  Hindi Essay on “Subah Ki Sair”, “सुबह की सैर”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

Leave a Reply