मेरा प्रिय देश : भारत
Mera Priya Desh Bharat
भारत पूरे विश्व में एक अनूठा देश है। यहाँ अनेक धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। भारत में प्रकृति के भी भिन्न रूप देखने को मिलते हैं। यहाँ के वन भंडार, जीव-जंतु आदि अपने आप में विज्ञान का पूरा क्षेत्र समेटे हैं।
भारत में बर्फीली पहाड़ियों से लेकर गहरे समुद्र और रेगिस्तान से लेकर घने जंगल, सभी हैं। यहाँ यमुना, गंगा, नर्मदा, गोदवारी जैसी नदियाँ कलकल का गीत सुनाती हैं। वनों में सिंह, बाघ, मोर, हिरण, भालू, कोयल आदि कई प्रकार के पशु-पक्षियों का वास है।
भारत भूमि सदा महापुरुषों की चरण धूली से धन्य रही है। श्री राम, श्री कृष्ण, दुर्गा व काली देवी जैसे अवतार यहाँ हुए हैं। विवेकानंद और महावीर के विचारों ने विश्व को प्रभावित किया है। आर्यभट्ट ने विश्व को शून्य देकर चाँद पर जाने का मार्ग दिखाया।
यहाँ के विश्वविद्यालय दूर-दूर के छात्रों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के अस्पतालों में कई विदेशी सफल इलाज करवा कर जाते हैं। सादा जीवन उच्च विचार यहाँ की संस्कृति का मूलमंत्र हैं।
भारतीय नृत्य, संगीत और चलचित्रों के प्रश्सक दूर देशों में भी मिलते हैं। मैं गुणों और कौशल से भरी इस धरती पर जन्म लेकर धन्य हुआ।
Your app is absolutely amazing and I love your app very much. I would rate it as 5 star.