Hindi Essay on “Himalaya Bharat ka Mukut”, “हिमालय: भारत का मुकुट”, for Class 10, Class 12 ,B.A Students and Competitive Examinations.

हिमालय: भारत का मुकुट

Himalaya Bharat ka Mukut

नि:संदेह, हिमालय भारत का मुकुट है क्योंकि यह चारों ओर से भारत की रक्षा कर रहा है- चीन, भूयन,  पाकिस्तान और नेपाल आदि से। हिमालय के कारण ही कोई भी देश भारत पर सीधे आक्रमण नहीं कर सकता। इसके  अतिरिक्त हिमालय वर्ष भर बर्फ से ढका रहता है। इसलिए उसकी सुंदरता भी लाजवाब है। विश्वभर से अनेक पर्वतारोही हिमालय की 8848 मीटर ऊँची एवरेस्ट चोटी पर अपना परचम लहराने आते रहते हैं। ज्ञात हो, हिमालय की चोटी विश्व में सबसे ऊँची चोटी है। इसलिए भी विश्व में हिमालय का स्थान मुकुट के सदृश सर्वोपरि है। प्राचीन काल में साधु-संन्यासी हिमालय आकर तपस्या एवं साधना किया करते थे। चूँकि यहाँ पर चारों तरफ बर्फ ही बर्फ होती थी। इसलिए कोई आता-जाता नहीं था और सर्वत्र अपार शांति रहती थी। इससे साधु-संन्यासियों की तपस्या में कोई विघ्न-बाधा नहीं पड़ती थी। यहाँ आकर वे ईश्वर की प्राप्ति करते थे। दूसरे शब्दों में, चूंकि हिमालय विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत है और इसी कारण कोई अन्य देश आसानी से भारत पर आक्रमण नहीं कर सकता इसलिए इसे भारत का मुकुट कहा जाता है।

Leave a Reply