Hindi Essay on “Hamara Shareer”, “हमारा शरीर”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

हमारा शरीर 

Hamara Shareer

 

एक मशीन की तरह निरंतर कार्य करता हमारा शरीर कई अंगों का समूह हैं। हमारे सिर पर हमारे बाल सरदी और धूप से हमें बचाते हैं।

हमारी आँखें, नाक और कान, देखने, सूंघने और सुनने का काम करते हैं। हमारा मुँह, जीभ और दाँत खाना खाने का काम करते हैं और स्वाद बताते हैं।  

हमारे हाथ ठंडे-गर्म का स्पर्श, लिखना, उठाना, खेलना आदि करते हैं। हमारी टाँगें हमें यहाँ-वहाँ जाने में सक्षम बनाती हैं।  

हमारे नाक से अंदर जाती हवा हमारे फेफड़ों द्वारा पूरे शरीर तक पहुँचती है और हमारे जीवन को चलाती है। हमारा हृदय पूरे शरीर में रक्त संचार करता है। हमारा पेट भोजन पचाकर उसमें से पौष्टिक तत्व रक्त में भेजता है जो पूरे शरीर तक इन तत्वों को पहुँचाता है।  

हमारे शरीर के हर अंग का एक निर्धारित कार्य है जो बिना रोकटोक चलता रहता है। इसमें किसी तरह की खराबी रोग उत्पन्न करती है। जिसके उपचार के लिए हमें दवाइयाँ लेनी पड़ती हैं। हमें अच्छे भोजन और व्यायाम से अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए।

Leave a Reply