Hindi Essay on “Hamara Rashtriya Chinha”, “हमारे राष्ट्रीय चिह्न”, Hindi Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

हमारे राष्ट्रीय चिह्न

Hamara Rashtriya Chinha

प्रत्येक राष्ट्र के कुछ चिह्न जैसे उसका झंडा, फूल, पक्षी आदि उसकी अनूठी पहचान बताते हैं। प्राय: इन चिह्नों के पीछे बड़ा मर्म छिपा होता है।

हमरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है। इसमें सबसे ऊपर केसरी रंग त्याग, वीरता और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। बीच में सफेद रंग शांति और स्वच्छ भाव दर्शाता है और हरा रंग हमारी खेती और संपन्नता का सूचक है। बीच में गहरे नीले रंग से बना 24 रेखाओं वाला चक्र समय की गति बताता है।

हमारा राष्ट्रीय गान ‘जन गन मन’ रविन्द्रनाथ टैगोर ने रचा था। 24 जनवरी 1950 में इसे राष्ट्रीय गान के रूप में अपनाया गया था।

हमारा राष्ट्रीय जानवर बाघ है। हमारा राष्ट्रीय पक्षी मोर है। बादल की गर्जना से पंख फैलाए मोर उमंग में भरकर नाचता है। हमारा राष्ट्रीय पुष्प कमल और राष्ट्रीय फल आम है। आम फलों का राजा भी कहलाता है और विटामिन ए, सी और डी से भरपूर है।

Read More  10 Lines on "Ajit Pal Singh (Hockey Player)" “अजीतपाल सिंह” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

बरगद का वृक्ष हमारा राष्ट्रीय वृक्ष है। हमें अपने राष्ट्रीय चिह्नों का मान रखना चाहिए। राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में हमें सदा खड़े होना चाहिए। यह एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक की पहचान है।

Leave a Reply