Hindi Essay on “Eid”, “ईद”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

ईद

Eid

त्योहार किसी भी धर्म का हो, भारत में सदा सभी धर्मों के लोग उसे आपसी भाईचारे से मनाते हैं। त्योहारों से हमारे जीवन में उत्साह बना रहता है। ईद का पावन त्योहार मुसलमानों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।

ईद से पहले एक पूरा महीना मुसलमान भाई रोजा अर्थात उपवास करते हैं। यह रमजान का महीना कहलाता है। इसमें भोजन और पानी दोनों सूर्योदय के बाद से सूर्यास्त तक वर्जित होता हैं।

ईद या ‘ईद-उल-फितर’ के दिन लोग मस्जिद में प्रार्थना करते हैं और एक दूसरे का मुँह मीठी सेवइयों से मीठा करवाते हैं। बच्चे बडों से इनाम के रूप में ‘ईदी’ माँगते हैं। मस्जिदों के बाहर खरीदारी के लिए खूब मेले लगते हैं। सभी इन मेलों में एक दूसरे के गले मिलते हैं। यदि हम सभी ईद मिलजुलकर मनाएँ तो यह हमारी राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply