Hindi Essay on “Delhi Metro”, “दिल्ली मेट्रो”, for Class 10, Class 12 ,B.A Students and Competitive Examinations.

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro

महानगरों की बढ़ती जनसंख्या ने मनुष्य को कई समस्याओं से रुबरु करवाया है। इन्हीं में से एक गंभीर समस्या है- यातायात व्यवस्था। अत्यधिक वाहनों के चलते वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है और इन्हीं सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मेट्रो रेल सेवा का प्रारंभ किया गया। दिल्ली में इसका शुभारंभ 24 दिसंबर 2002 को हुआ। इसे दिल्ली की जीवन-रेखा माना जाता है। इसके बिना दिल्ली की कल्पना भी नहीं कर सकते। यह समस्त प्रणाली स्वचालित है, सभी स्टेशन वातानुकूलित हैं तथा कुछ स्टेशन भूमिगत भी हैं, जहाँ की सुंदरता देखते ही बनती है। स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण हैं, जिससे सारी परेशानियों से निजात मिलती है। इससे समय की भी बचत होती है। एक स्थान-से-दूसरे स्थान पर जाने में समय भी कम लगता है तथा ट्रैफिक की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। मेट्रो में यात्रा करना सुविधाजनक भी है। मेट्रो परिसर में रेस्टोरेंट, स्नैक्स-पॉइंट, न्यूज पेपर, बुक स्टाल तथा दवा की दुकानें भी हैं। इससे सुविधाजनक यात्रा करने का व्यक्ति का सपना साकार हुआ है।

Leave a Reply