Hindi Essay on “Bal Diwas – 14 November”, “बाल दिवस – 14 नवंबर”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

बाल दिवस – 14 नवंबर

Bal Diwas – 14 November

 

बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चों का यह दिवस, जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। नेहरू, जिन्हें बच्चे चाचा नेहरू बुलाते थे, अपना जन्मदिन सदा बच्चों के साथ मनाते थे। उनकी मृत्यु के बाद यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

बाल दिवस पर जगह-जगह बाल मेलों का आयोजन होता है। यहाँ बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएँ रखी जाती हैं। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अग्रिम छात्रों को कई पुरस्कार भी दिए जाते हैं।

शांतिवन, नेहरू जी की समाधि, पर श्रद्धा से पुष्प अर्पित कर बच्चे चाचा नेहरू को याद करते हैं।

बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उनके विकास और उनकी शिक्षा के लिए सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। बाल शोषण व बाल मजदूरी जैसी बुराइयों को समाज से दूर भगाने का भरपूर प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply