10 Lines on “Qurratulain Hyder” (Indian novelist) “कुर्रतुलएन हैदर” Complete Hindi Biography, Essay for Kids and Students.

कुर्रतुलएन हैदर

Qurratulain Hyder – Indian novelist

जन्म: 20 जनवरी 1927, अलीगढ़
मृत्यु: 21 अगस्त 2007, नोएडा

  1. कुर्रतुलएन हैदर का जन्म एक संपन्न परिवार में हुआ था।
  2. उनके परिवार में तीन पीढ़ियों से लिखने की परम्परा रही है।
  3. उनके पिता सैयद सज्जाद हैदर यलदरम उर्दू के प्रतिष्ठित कथाकार रहे।
  4. उनकी माँ नज्र सज्जाद हैदर भी प्रसिद्ध लेखिका थीं।
  5. उनका परिवार आधुनिक सभ्यता वाला परिवार था।
  6. उनकी आरंभिक शिक्षा कान्वेंट और बनारस विद्यालय में हुई। सन् 1947 में उन्होंने लखनऊ से अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. किया। इसके बाद लन्दन से कला की शिक्षा प्राप्त की।
  7. कुछ समय तक लंदन के अखबार टेलीग्राफ तथा बी.बी.सी. से जुड़ी रहीं। स्वदेश आकर मुंबई में ‘इम्प्रिन्ट’ के मैनेजिंग एडिटर के रूप में काम किया। नौ वर्ष तक इलस्ट्रेटेड वीकली का सम्पादन करती रहीं।
  8. प्रारंभ में उन्होंने बच्चों के लिए कई कहानियाँ लिखीं जो फूल अखबार में प्रकाशित हुईं। उनकी पहली कहानी ‘साकी’ में प्रकाशित हुई। उन्होंने उपन्यास, लघु उपन्यास, कहानी, समीक्षा, संस्मरण, रिपोर्ताज, यात्रावृत्तांत आदि गद्य विधाओं पर काम किया है।
  9. उन्होंने चालीस वर्ष से भी अधिक समय तक साहित्य सेवा की है। उनका उपन्यास ‘आग का दरिया’ भारत की चौदह प्रमुख भाषाओं में अनूदित हो चुका है।
  10. उन्हें साहित्य अकादमी, सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार, पद्मश्री, गालिब पुरस्कार, इकबाल सम्मान और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply