T-20 Cricket “T-20 क्रिकेट” Hindi Essay 250 Words, Best Essay, Paragraph, Anuched for Class 8, 9, 10, 12 Students.

T-20 क्रिकेट

T-20 Cricket 

कुछ सालों से क्रिकेट में एक और बदलाव आया है। इसमें प्रत्येक क्रिकेट टीम बीस-बीस ओवर खेलती है इसलिए इस मैच को 20-20 कहते हैं। पहले क्रिकेट में टैस्ट मैच खेले जाते थे। ये पाँच दिन तक खेले जाते थे। इस मैच को दर्शक धैर्य धरकर देखा करते थे। बाद में ये एक दिवसीय खेले जाने लगे। अब 20-20 खेले जाने लगे हैं। इस खेल में प्रत्येक खिलाडी की कोशिश होती है कि वह जल्दी से जल्दी और ज्यादा से ज्यादा रन बनाए। इसमें प्रत्येक खिलाड़ी चौके और छक्के लगाता है। जब दर्शक खिलाडियों को चौके और छक्के लगाते देखता है तो आनंद के अतिरेक में पागल हो जाता है। इस मैच में ज्यादा समय नहीं लगता। हार-जीत का फैसला जल्द हो जाता है। इस खेल को जिन खिलाड़ियों ने गति दी है उनमें भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, महेन्द्रसिंह धौनी, गौतम गंभीर, वीरेन्द्र सहवाग, विराट कोहली, सुरेश रैना, इरफान पठान आदि का नाम विशेष रूप से लिया जा सकता है। आज 20-20 खेल को भारतीय दर्शक अधिक पसन्द कर रहे हैं। यह खेल लोकप्रियता की नई ऊँचाइयाँ पार करता जा रहा है।

Read More  Hindi Story, Essay on “Desh Bhakti”, “देशभक्ति” Hindi Moral Story, Nibandh for Class 7, 8, 9, 10 and 12 students

Leave a Reply