Science Experiment “Wonderful Putty”,“अद्भुत पुट्टी” in Hindi for Class 8, 9, 10 and 12 Students.

अद्भुत पुट्टी

Wonderful Putty

दैनिक उपयोग में काम आने वाली विभिन्न घरेलू वस्तुओं जैसे बोराक्स, गोंद और खाद्य रंग के मिश्रण से आप घर पर ही एक अद्भुत पुट्टी बना सकते हैं। इससे आप विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाकर खेल सकते हैं।

आवश्यक सामग्री: 1बड़ा और 1 छोटा बर्तन (फिल्म रोल की डिब्बी जैसा), पानी, खाद्य रंग, गोंद (पी.वी.ए) बोराक्स का घोल (1 कप पानी के लिए 1 चम्मच बोराक्स)।

प्रयोग की विधि:

  1. बड़े बर्तन की तली को गोंद से भरें।
  2. इस पर कुछ पानी छिड़के ।
  3. 2-3 बूंदे खाद्य रंग की डालें।
  4. अब इस पर कुछ बोराक्स छिड़के (जितनी गाँद है, उसके हिसाब से)।
  5. इस मिश्रण को हिलायें और एक छोटे बर्तन में डाले।
  6. अब तक आपका मिश्रण आपस में जुड़ने लगेगा और पुट्टी में तब्दील हो गया होगा।

अवलोकन: साधारण गोंद (पी.वी.ए) एक प्रकार के पोलिमर पोलिविनायल एसिटेट से बनती है और बोराक्स सोडियम बोरेट नामक एक रसायन होता है। जब आप इन दोनों को पानी में मिलाते हैं, तो बोराक्स पी.वी.ए. गोंद के अणुओं से क्रिया करता है और एक बहुत बड़ा अणु बनाता है। यह नया यौगिक (compound) ज़्यादा मात्रा में पानी सोखता है और पुट्टी जैसा पदार्थ बनाता है, जिसे आप हाथों में तोड़-मरोड़ सकते हैं, और तो और उछाल भी सकते हैं।

Leave a Reply