Science Experiment “Will the snow melt”,“क्या बर्फ पिघलके बहेगी” in Hindi for Class 8, 9, 10 and 12 Students.

क्या बर्फ पिघलके बहेगी

Will the snow melt

पहली बार में आप सोचेंगे कि एक भरे हुए गिलास में रखा बर्फ का टुकड़ा धीरे से पिघल कर गिलास के बाहर बहने लगेगा। परन्तु, क्या ऐसा सच में होता है? खुद आजमाइए।

आवश्यक सामग्री: काँच का गिलास, गरम पानी, एक बर्फ का क्यूब ।

प्रयोग की विधि:

  1. गिलास को गरम पानी से ऊपर तक भरें।

2 आराम से बर्फ के क्यूब को पानी के गिलास में डालें। ध्यान रहे कि आप मेज से न टकरायें और न ही गिलास से पानी छलकायें।

  1. पानी के स्तर को गौर से देखिए। बर्फ के पिघलने पर क्या होता है?

अवलोकन: बर्फ के पिघलने के बावजूद भी गिलास से पानी नहीं छलकता। जब बर्फ बनने के लिए पानी जमता है, तो वह फैल जाता है और द्रव पानी से ज्यादा जगह घेरता है। (इसी वजह से सरदियों में पानी के पाइप फट जाते हैं।) पिघली बर्फ से बना पानी, बर्फ की तुलना में कम जगह घेरता है। जब बर्फ का क्यूब पिघलता है, तो गिलास में पानी का स्तर पहले जितना ही रहता है। वाकई रोचक तथ्य है, है न?

Leave a Reply