Science Experiment “Make your own Bog”, “बनायें खुद का दलदल” in Hindi for Class 8, 9, 10 and 12 Students.

बनायें खुद का दलदल

Make your own Bog

 

दलदल बहुत ही मनोरंजक पदार्थ है। आइए. अपना खुद का दलदल बनायें और दोस्तों के साथ आनन्द उठायें।

आवश्यक सामग्री: 1 कप मक्की का आटा, 1/2 कप पानी, 1 चम्मच, प्लास्टिक का 1 बड़ा बर्तन।

प्रयोग की विधि:

  1. पानी और मक्की के आटे को प्लास्टिक के बर्तन में अच्छी तरह से मिलायें। आपका दलदल तैयार है।
  2. अब दूसरों को दिखायें कि यह कैसे काम करता है। चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे मिश्रण को मिलायें और फिर उसे बर्तन में गिरायें। नीचे छोडे जाने पर यह तरल पदार्थ की तरह गिरने लगेगा।
  3. जल्दी-जल्दी मिलाने से यह सख्त हो जायेगा और वास्तविक दलदल की तरह दिखेगा।

अवलोकन: जब आप मक्की के आटे में बिलकुल सही अन्दाज में पानी मिलाते हैं और तेजी से मिलाते हैं, तो वह बहुत ही गाढ़ा हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मक्की के आटे के कण मिले-जुले होते हैं और बिना पानी के एक-दूसरे पर फिसल नहीं पाते। हिलाने से मक्की के आटे के कणों में ज्यादा पानी आ जाता है और वे आसानी से फिसलने लगते हैं। इससे यह पदार्थ कड़ा हो जाता है। अगर आप इसे धीरे-धीरे हिलायेंगे, तो यह बहुत ही पतला हो जायेगा। यह बिलकुल असली दलदल की तरह काम करता है।

Leave a Reply