Sajag Nagrik “सजग नागरिक” Hindi Essay 250 Words, Best Essay, Paragraph, Anuched for Class 8, 9, 10, 12 Students.

सजग नागरिक

Sajag Nagrik

सजग नागरिक से अर्थ है: सावधान नागरिक। देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति देश का नागरिक है लेकिन | जो देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझता है और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी रखता है, वह सजग नागरिक की श्रेणी में आता है। सजग नागरिक सदा समाज के सुखों का ध्यान रखता है। सरकार की तरफ से जो नागरिक के कर्त्तव्य निर्धारित हैं, उनका पालन करने में कोई कोताही नहीं बरतता। सरकारी-गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों में जो नागरिक के कर्त्तव्य बताए जाते हैं उनका अक्षरशः पालन करता हैं। कहीं काम करने जाता है तो पंक्तिबद्ध होकर काम करता है। व्यर्थ का कोलाहल कर समाज में उपद्रव की स्थिति पैदा नहीं करता। यातायात के नियमों का पालन करता है, स्वंय सुरक्षित रहता है और दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग करता है। अगर उसे कभी कहीं ऐसी वस्तु मिलती है जो संदेहास्पद हो तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को देता है। वह स्वास्थ्य के नियमों का पालन करता है। वह जानता है कि वह स्वस्थ रहेगा तो पूरा देश स्वस्थ रहेगा। सजग नागरिक का ध्यान हमेशा अपने समाज और राज्य के हितों की ओर लगा रहता है। वह समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाता है तथा किसी को भी अपने अधिकारों का हनन करने नहीं देता है। वह संविधान का पालन करता है, राष्ट्रीय संस्थानों, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का मान करता है। देश में अनेकता के प्रति एकता स्थापित करने का प्रयास करता है। राष्ट्र की उपलब्धियों में योगदान देता है। वह वैज्ञानिक सोच तथा मानवता की भावना विकसित करने के लिए संकट के समय देश की रक्षा और राष्ट्र की सेवा करता है।

Leave a Reply