Prakashak se Pustake mangvane hetu vyavasayik patra, “प्रकाशक से पुस्तकें मंगवाने के लिए एक व्यावसायिक पत्र”.

किसी प्रकाशक से पुस्तकें मंगवाने के लिए एक व्यावसायिक पत्र लिखो।

 

राजकीय उच्च विद्यालय

रेलवे मार्ग

बरेली

दिनांक-6-11-2014

प्रबंधक:

लक्ष्मी पब्लिकेशंज प्रा•लि•

जागरण चौक

लखनऊ

विषय : पुस्तकों की खरीद

महोदय

कृपया निम्नलिखित पुस्तकें वी•पी•पी• द्वारा यथाशीघ्र भेजें। 500 रु. का अग्रिम ड्राफ्ट प्राप्त करें। ध्यान रखें, पुस्तकों पर छूट की राशि पहले तय की गई शर्तों के अनुसार काटें। सभी पुस्तके नवीन संस्करण की होनी चाहिए। कटी-फटी या पुरानी पुस्तकें आपके खर्च पर वापस भेज दी जाएंगी।

पुस्तक-सूची

क्रम-सं. पुस्तक का नाम लेखक का नाम प्रतियाँ

  1. रामचरितमानस तुलसीदास 5
  2. गोदान मुंशी प्रेमचंद 12
  3. अजातशत्रु जयशंकर प्रसाद 5
  4. सारा आकाश राजेंद्र यादव 6

धन्यवाद!

भवदीय

अशोक प्रधान (प्राचार्य)

Leave a Reply