Jeevan mein Mobile ka Prabhav “जीवन में मोबाईल का प्रभाव” Hindi Essay 700 Words, Best Essay, Paragraph, Anuched for Class 8, 9, 10, 12 Students.

जीवन में मोबाईल का प्रभाव

Jeevan mein Mobile ka Mahatva

विज्ञान ने मानव जीवन को अनेक तरह से सुखमय बनाया है। उसने मनुष्य को इतने सुविधाजनक उपकरण दिए हैं जिनकी वह कल्पना तक नहीं कर सकता। मानव-जीवन का शायद ही ऐसा कोई कोना है जिसे उसने वित नहीं किया है। संचार का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। संचार के क्षेत्र में क्रान्ति लाने में विज्ञान प्रदान कई उपकरणों का प है। पर मोबाइल फोन को भूमिका सबसे ज्यादा है। मोबाइल फोन जिस तेजी से लोगों की पंसद बनता जा रहा है. उतनी तेजी से काई अन्य संचार साधन नहीं। इसे अमीर-गरीब सभी के पास देखा जा सकता है।

मोबाइल फोन के प्रभाव से शायद ही कोई बचा है। इसे हर व्यक्ति के पास देखा जा सकता है। कभी विलासिता का साधन समझा जाने वाला मोबाइल आज सभी की जरूरत बन गया है। इसे हर आदमी की जेब में देखा जा सकता है। इसकी लोकप्रियता का प्रमुख .रण है इसका छोटा होना। यह कम खर्चीला है और सर्वसुलभ भी है। मोबाइल फोन का जुड़ाव तार से न होने के कारण इसे विधापूर्वक कहीं भी ले जाया जा सकता है। किसी समय मोबाइल पर बातें करना तो दूर सुनना भी महंगा लगता था। पर बदलते समाज क साथ बहुत कम रुपयों में यह असीमित सुना और किया जा सकता है। प्राइवेट कंपनियों की इस क्षेत्र में भागीदारी के कारण यह .ना और करना और सुविधाजनक हो गया है। चीनी कंपनियों ने तो मोबाइल के क्षेत्र में क्रान्ति ला दी है। उसकी कंपनी के फोन सस्ते होने के कारण भारत ही नहीं अपितु विश्व बाजार में छा गए हैं। इनमें वे सारी सुविधाएँ मिल जाती हैं जो महंगे फोनों में मिलती है ।

माबाइल फोन को लोकप्रिय बनाने में सर्वाधिक योगदान है- इसमें बढ़ती नई-नई सुविधाएँ। पहले इन फोतों से केवल बातें की जा सकती थी और सुनी जा सकती थीं। पर आजकल तो इसे जेब में रखने वाला कंप्यूटर कहें तो कोई अतिशयोक्ति न होगी। अब मोबाइल से किसी भी क्षेत्र का संगीत सुना जा सकता है। इसमें लगे कैमरे से मनचाही फोटो खींच सकते हैं। रिकार्डिंग सिस्टम से अब का भी रिकार्ड कर सकते हैं। फाइल बनाकर विभिन्न डाटा सुरक्षित रख सकते हैं। फोन को प्रिंटर से जोड़कर मनाचाहा विषय कागज पर छाप जा सकता है। इसमें कैलकुलेटर है। इंटरनेट से समस्त संसार की सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं और दी जा सकती हैं। • मोबाइल ने समय की बचत में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। अब हमें फोन करने के लिए फोन वाले कमरे में जाने की आवश्यकता नहीं है। बस जेब से निकाले और शुरू हो जाइए। यद्यपि इसका लाभ हर आदमी उठा सकता है पर व्यापारी वर्ग के लिए यह बहुत लाभभदायक है। व्हट्स अप से व्यापारी अपने काम सरलता से कर सकता है। व्यापारिक आर्डर ले सकता है और दे सकता है। उसके लिए बाजारभाव की जानकारी लेना-देना भी सरल हो गया है। क्रिया-विक्रय का हिसाब रखा जा सकता है। मजदूर वर्ग तक की मोबाइल की पहुंच होने के कारण रोजी-रोटी में बढ़ोतरी हुई है। मजदूर वर्ग संबंधित व्यापारी को मोबाइल नंबर दे देता है और कारोबारी के नावे पर आसानी से पहुंच जाता है। अकेले अपनी संतान से दूर रहने वाले वृद्ध माता-पिता मोबाइल से अपने को उनके बहुत निकट अनभव करते हैं। वीडियो रिकार्डिग से उन्हें ऐसा लगने लगा है कि जैसे उसके बेटा-बेटी उसी के पास रह रहे हैं। मोबाइल फोन से कामकाजी महिलाएं भी लाभान्वित हुई हैं। वे दफ्तर में रहते हुए भी अपने घर से संबंध रख सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी मोबाइल कान लाभदायक हो गया है। मोटी-मोटी पुस्तकों की पोएडएफ फाइलें बनाकर और डाउनलाउड कर उन्हें कभी भी पढ़ा जा सकता हा मोबाइल से कॉलज जान वाली लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे अपने परिवार के संपर्क में रहती हैं। प्रतिकूल परिस्थतियों में लस या परिवार की मदद ले सकती है।

लकिन मोबाइल फोन के जहाँ फायदे हैं वहाँ नुकसान भी हैं। मोबाइल फोन के दुरुपयोग की भी शिकायतें मिलती रहती है। लोग असमय कॉल कर दूसरों की शान्ति भग करत रहते हैं। कभी-कभी मिस्ड कॉल से लोगों को परेशान करते रहते हैं। कुछ लोग अश्लील स.एम.एस. भेजते हैं। इस तरह मोबाइल का दुरुपयोग करते हैं। इसका सबसे अधिक नुकसान विद्यार्थियों को होता है। वे पढ़ने के बजाय वीडियो देखते हैं। अश्लील पिल्में देखते हैं जिनसे इनका नैतिक पतन होता है। आतंकवादी मोबाइल का प्रयोग देशविरोधी कामों लिए करते हैं। हिंसा, लूटमार जैसी घटनाओं में भी मोबाइल का सहारा लिया जाता है। इस प्रकार मोबाइल निस्संदेह अत्यंत उपयोगी पर इसका प्रयोग देशविरोधी ताकत भी करती हैं जिससे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Leave a Reply