Hindi Letter “Parivahan Nigam ke Adhyaksh ko Buses ki Kuvyavastha ke bare me Patra”, “परिवहन निगम के अध्यक्ष को बसों की कुव्यवस्था के बारे में पत्र” for Class 7, 8, 9, 10, 11 and 12 Students.

अपने क्षेत्र में बसों की कुव्यवस्था के बारे में दिल्ली परिवहन निगम के अध्यक्ष को पत्र लिखिए।

सेवा में,

अध्यक्ष महोदय दिल्ली परिवहन निगम.

इंद्रपस्थ एस्टेट

नई दिल्ली।

 

विषय : विकासपुरी क्षेत्र में बसों की कुव्यवस्था के संबंध में।

 

मान्यवर,

निवेदन है कि दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र में अनेक सोसाइटियों द्वारा निर्मित हजारों फ्लैट्स में रहने वाले अधिकांश लोग सरकारी कर्मचारी या निजी कंपनियों में काम करने वाले लोग हैं। इस क्षेत्र में केंद्रीय टर्मिनल, नेहरू प्लेस तथा शिवाजी स्टेडियम जाने वाली कुल तीन-चार बसें हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण काम-काज पर जाने वाले लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है तथा उन्हें काफी दूर चलकर नजफगढ़ रोड पर आकर बसें पकड़नी पड़ती हैं। बसों की कमी के कारण महिलाओं और बच्चों को विशेष कठिनाई होती है।

आपसे अनुरोध है कि इस क्षेत्र में बसों की संख्या में वृद्धि की जाए तथा कुछ नए रूट भी चलाए जाएँ।

धन्यवाद

भवदीय,

भोलूराम गुप्ता मंत्री,

विकास पुरी, सोसाइटीज़ फ़्लैट्स

*(कभी-कभी शिकायती पत्र सीधे संबंधित अधिकारी को न लिखकर समाचार पत्र के संपादक को लिखे जाते हैं। समाचार पत्र में छपने के बाद संबंधित अधिकारियों का ध्यान समस्या की ओर जाता है।) कुछ उदाहारण दिए गए हैं

Leave a Reply