Hindi Essay, Paragraph, Speech on “Hum aur Hamare Tyohar”, “हम और हमारे त्योहार”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students.

हम और हमारे त्योहार

Hum aur Hamare Tyohar

भारत त्योहारों का देश है। यहाँ प्रत्येक माह कोई-न-कोई त्योहार अवश्य मनाया जाता है। त्योहार अपने संग उमंग और खुशियाँ लेकर आते हैं तथा इनके आते ही हमारे नीरस जीवन में रस भर जाता है। दैनिक जीवन की व्यस्तता से हटकर ये हमें हमारे मित्रों, संबंधियों आदि के और करीब ले जाते हैं। भारत में दो प्रकार के त्योहार मनाए जाते हैं-राष्ट्रीय तथा धार्मिक। राष्ट्रीय त्योहार संपूर्ण राष्ट्र मिलकर मनाता है। इस दिन सभी कार्यालयों व विद्यालयों में अवकाश रहता है। राष्ट्रीय त्योहार तीन हैं-स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस तथा गाँधी जयंती। दूसरे प्रकार के त्योहार हैं-धार्मिक त्योहार। सभी धर्मों के अपने-अपने त्योहार होते हैं, परंतु भारत की विशेषता यह है कि यहाँ सभी धर्मों के लोग सभी त्योहारों को आपस में मिल-मिलजुलकर मनाते हैं। चाहे ईद हो या दशहरा, गुरुपर्व हो या दीपावली सभी भारतवासी इन्हें मिलकर मनाते हैं। जब भी ये त्योहार आते हैं, अपने साथ ढेरों खुशियाँ और आशाएँ लेकर आते हैं। हमें याद रखना चाहिए की चाहे हमारी वेश-भूषा, जाति-धर्म आदि अलग-अलग हैं परंतु हम सभी भारतवासी हैं और उससे भी बढकर मनुष्य हैं। अत: त्योहारों के माध्यम से हमें आपसी प्रेम व भाईचारा बनाए रखना चाहिए

One Response

  1. Edin Hazarika November 29, 2020

Leave a Reply