Hindi Essay, Paragraph on “Vano ka Mahatva ”, “वनों का महत्व”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

वनों का महत्व

Vano ka Mahatva 

केवल भारत में ही नहीं, विश्व भर में वनों का विशेष महत्व है। वैसे भारत में वक्षों का इतना महत्व है कि यहाँ वृक्षों की पूजा की जाती है जिनमें पीपल और बरगद के वृक्ष मुख्य हैं। जंगल एक राष्ट्र की संपदा होते हैं। प्राचीन समय में ऋषि-मुनि जंगलों में अपनी कुटिया (आश्रम) बनाते थे और वहाँ पर अपने शिष्यों को शिक्षा देते थे।

विश्व में वनों की अत्यधिक उपयोगिता है। जंगल हमारे लिए बहुत लाभदायक हैं। जंगल हमें बहुत सारी वस्तुएँ देते हैं। ये हमें घर, फर्नीचर और ईंधन के लिए लकड़ी देते हैं। ये हमें विभिन्न प्रकार के स्वालि फल देते हैं। वृक्ष कई प्रकार के होते हैं, जैसे-फलवाले वृक्ष, औषधी वक्ष और उद्योगों में काम आने वाले वृक्ष। चीड़, भूर्ज, पीपल व देवदार आदि वृक्ष पहाड़ों पर उगते हैं और साल, सागौन एवं बबूल के वृक्ष समतल धरातल पर उगते हैं। हमें रबर भी वृक्षों से ही मिलती है जो हमारे बदल काम आती है। हम तारपीन का तेल, राल तथा औषधीय जड़ी-बूटियाँ भी वृक्षों से ही प्राप्त करते हैं।

अत्यधिक उद्योग धंधे जंगलों पर ही निर्भर हैं। बांसों के जंगल से हमें कागज़ बनाने के लिए लुगदी मिलती है। इसके अतिरिक्त वृक्षों से हमें लाख मिलती है जो बहुत से उद्योगों में प्रयोग की जाती है। चारकोल (काठकोयला), टोकरी एवं रस्सी बनाने के लिए कच्चा माल भी हमें जंगलों से ही मिलता है। इन जंगलों से ही अनेकों उद्योग-धंधे चल रहे हैं जिनसे लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है।

ये वृक्ष और अन्य पौधे हमें ऑक्सीजन तथा भोजन देते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यावश्यक है। वृक्ष केवल मनुष्यों के लिए ही आवश्यक नहीं है, अपितु पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी आवश्यक हैं। चिड़ियाँ वृक्षों पर अपने घोंसले बनाती हैं और अन्य जानवर वृक्षों की पत्तियाँ व फल खाकर जीवित रहते हैं तथा वृक्ष इन पशु-पक्षियों को शरण भी देते हैं। वृक्ष उनके रहने का एक प्राकृतिक सबसे सुलभ साधन हैं।

जंगलों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि ये भू-क्षरण (मिट्टी के कटाव) को रोकते हैं। अत्यधिक वर्षा अच्छे किस्म की मूल्यवान मिट्टी को अक्सर अपने साथ बहा ले जाती है। ये वृक्ष ही हैं जो मिट्टी को बहने से रोकते हैं। इसके अतिरिक्त वृक्ष अचानक आने वाली बाढ़ को रोकने में भी मदद करते हैं। और वृक्ष ही अकाल नहीं पड़ने देते अर्थात् वर्षा लाते हैं।

निष्कर्षत: वक्ष उनकी सुरक्षा एवं देखभाल तः वक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं पाएवं देखभाल करके हमें उन्हें कटने से बचाना चाहिए। यदि मि को बंजर होने से बचाना चाहते हैं तो हमें वृक्ष उगाने चाहिए। की बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार वन महोत्सव’ आयोजित करती है। यदि हम अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाएँगे तो हमें ईंधन और सस्ती उपलब्ध होगी तथा इससे हमारा खाद्य-उत्पादन भी बढेगा। इसलिए विश्व में वनों का सर्वाधिक महत्व है।

Leave a Reply