Hindi Essay, Paragraph on “Radio”, “रेडियो”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

रेडियो

   Radio 

 

रेडियो विज्ञान का सबसे आश्चर्यजनक और अद्भुत आविष्कार है। रेडियो का प्रसारण मनोरंजन का एक प्रमुख साधन है। इसकी लोकप्रियता अब भारत के हर गाँव और शहर में फैल चुकी है। मनोरंजन के साथ-साथ यह ज्ञान-प्राप्ति का भी एक मुख्य साधन है। रेडियो पर ज्ञानपूर्ण कार्यक्रम भी आते हैं।

रेडियो पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। यह हमारी बोरियत और थकान दूर करता है तथा मधुर गीतों से हमें तरोताज़ा करता है। रेडियो का प्रसारण केवल मनोरंजन का ही स्रोत नहीं है, बल्कि सूचना एवं समाचार का भी मुख्य स्रोत है। शिक्षा की दृष्टि से भी रेडियो के प्रसारण का बड़ा महत्व है। यह देश से निरक्षरता मिटाने का भी सबसे प्रमुख साधन है। रेडियो स्टेशन से कला एवं साहित्य, विज्ञान एवं दर्शन, व्यापार व वाणिज्य विषयों पर भी वार्ता होती है। यह विश्व के हर देश की खबरें हमें देता है।

व्यापारिक दुनिया में रेडियो का अपना अलग महत्व है। रेडियो से प्रसारित विज्ञापन अशिक्षित लोगों तक आसानी से पहुँच जाते हैं। सोने-चाँदी एवं अन्य धातुओं, खाद्य पदार्थों, कच्चे माल तथा विश्वभर की विभिन्न वस्तुओं के मूल्य रेडियो पर प्रतिदिन प्रसारित होते हैं।

लोकगीतों के लिए भी रेडियो अत्यंत उपयोगी है। इसके अतिरिक्त बीमारियों, पाठशाला, कढ़ाई-बुनाई और प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित कार्यक्रम भी रेडियो पर प्रसारित होते हैं। रामायण और गीता पर धार्मिक व्याख्यान भी एक निश्चित दिन रेडियो पर सुनने को मिलते हैं। बच्चा के मनोविज्ञान के बारे में भी रेडियो हमें बताता है।

युद्ध के समय भी रेडियो बहुत लाभदायक सिद्ध हुआ है। सरकार रेडियो द्वारा जनता को सेना की बहादुरी तथा सिपाहियों की विजय क बारे में और शत्रुओं की पराजय के बारे में बताती है और वायरलेस का मदद से जहाज़ों को खतरे की जानकारी दी जाती है। यो विज्ञापनों का एक लोकप्रिय, अत्यंत सस्ता एवं सुलभ साधन  है।

अनेक वस्तुओं के विज्ञापन रेडियो पर प्रतिदिन प्रसारित होते हैं। अतः विश्व भर में प्रचलित हो जाती हैं। इसके लिए सीलोन रेडियो लोकप्रिय है। हमारे देश में रेडियो पर विज्ञापन देने का अच्छा स्कोप  है।

इसके अलावा हमारे देश में रेडियो बहुत लोकप्रिय एवं प्रचलित हुआ है। इसलिए रेडियो का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। दूरदर्शन के बढ़ते चलन से रेडियो के कार्यक्रमों में पहले की अपेक्षा बहुत सुधार हुए हैं।

आज आवश्यकता यह है कि रेडियो को राजनीतिक एवं सामुदायिक प्रभाव से मुक्त कर देना चाहिए। फिर रेडियो आधुनिक विज्ञान एवं मानवता का एक महान वरदान सिद्ध होगा।

Leave a Reply