Hindi Essay, Paragraph on “Peacock National Bird”, “मोर राष्ट्रिय पक्षी ”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मोर राष्ट्रिय पक्षी

Peacock National Bird

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह बहुत सुन्दर और रंग-बिरंगा पक्षी है जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है।

मोर की गर्दन बहुत लम्बी और चमकदार गहरे नीले रंग की होती है। उसके सिर पर एक मुकुट होता है। वर्षा ऋतु में प्रसन्न होकर मोर अपने सुन्दर पंखों को पूरा खोल कर नाचता है। एक मोर को नाचते हुये देखना बहुत अच्छा लगता है।

मोर का नाच देख कर कई लोग प्रेरित हुये हैं। उसकी तरह नाचने को ‘मोर नृत्य’ का नाम दिया गया।

इसके सुन्दर पंखों का प्रयोग बहुत-सी कलात्मक वस्तुओं को बनाने और जान के लिये किया जाता है। मोर बहुत कम दूरी तक उड़ान भर सकता है। “ना के पंख मोर की तरह सुन्दर और बडे नहीं होते। भारत की लोक कथाओं और धार्मिक किंवदन्तियों में मोर से जुड़ी बहुत-सी कहानियाँ हैं।

मोर किसानों के मित्र होते हैं क्योंकि ये कीटाणुओं को चुन कर खाते हैं, अत: धरती पर उगी किसान की फसलें कीटाणमुक्त हो जाती हैं। पंखों को पाने के लिए कुछ लोग मोर का शिकार करते हैं जो की एक दंडनीय अपराध है.

Leave a Reply