Hindi Essay, Paragraph on “Bijli Ka Mahatva”, “बिजली का महत्व”, Hindi Anuched, Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

बिजली का महत्व

Bijli Ka Mahatva 

बिजली भी विज्ञान की ही एक देन है। यह मनुष्य के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। विज्ञान के जितने भी आविष्कार हैं, विद्यत उनमें सबसे प्रमुख है। यह हमारे जीवन में प्रतिदिन प्रयोग में लाई जाती है। सचमुच, विद्युत मनुष्य के लिए एक वरदान है। इसने मनुष्य के जीवन को खुशियों से भर दिया है।

विद्युत ने हमें वायरलेस टेलीग्राफी दी है। टेलीफोन हमारे लिए बहुत लाभदायक है। यह हमारे संदेश विश्व में कहीं भी तुरंत पहुँचा देता है। संदेशों का आदान-प्रदान करने वाला यह एक महत्वपूर्ण यंत्र है। इसी प्रकार टेलीविज़न, रेडियो और सिनेमा विद्युत से चलने वाले ही प्रमुख यंत्र हैं। रेडियो पर हम गीत, कहानी, समाचार आदि सुन सकते हैं। और सिनेमा मनोरंजन का एक सस्ता और सुलभ साधन है। हमारे जीवन को सुन्दर बनाने के लिए फोटोग्राफी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

हमारे घरेलू जीवन में विद्युत किसी वरदान से कम नहीं है। यह एक आज्ञाकारी सेवक की तरह काम करती है। बिजली हमारे घर को हर समय प्रकाशमान रखती है। यह हमारा खाना बनाती है, दूध और पानी उबालती है, हमारे कपड़े धोती है, उन्हें आयरन करती है, हमारे घर को वातावरण के अनुकूल गर्म या ठण्डा करती है। इसके अतिरिक्त यह विद्युत के पंखे से हमें ठण्डी हवा देती है।

बिजली कई प्रकार की मानवीय बीमारियों में भी बहत उपयोगी है। *सर जैसे अनेक इलाजों में कारगर साबित हुई है। एक्स-रे तो विज्ञान क वरदान है। यह विद्युत की सहायता से शरीर के अंदर की बीमारियों का पता लगाता है।

हमारे उद्योग जगत में भी बिजली बहुत उपयोगी है। इसके सहयोग से उद्योगों का खूब विकास हुआ है। इससे मिलों और फैक्टरी में भारी-भरकम विशाल मशीनें संचालित होती हैं। बिजली की सहायता से ही बड़ी-बड़ी नहरें और कुएँ खोदे जाते हैं। और इसी की सहायता से हम ट्यूबवैलों से सिंचाई करते हैं। बिजली के यंत्रों से ही ब्रिज (पुल) बनाए जाते हैं और नदियों का रास्ता भी बदल दिया जाता है।

ज्ञान बढ़ाने में भी विद्युत हमारी बहुत मदद कर रही है। यह विद्युत-शक्ति का ही चमत्कार है कि हज़ारों-लाखों समाचार-पत्र, मैगज़ीन और पुस्तकें प्रतिदिन प्रकाशित हो रही हैं। अतः यह बिजली केवल हमारे घरों को ही प्रकाशमान नहीं कर रही, अपितु हमारे मस्तिष्क को भी आलोकित कर रही है।

इस प्रकार हम जानते हैं कि बिजली हमारी प्रत्येक गतिविधि को नियंत्रित कर रही है। आज बिजली के बिना हम दो कदम भी नहीं चल सकते। इसके अभाव में हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कदम-कदम पर हमें विद्युत की आवश्यकता पड़ती है।

सचमुच, विद्युत हमारे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। और इसके अभाव में मनुष्य का जीवन अपूर्ण है।

Leave a Reply