Hindi Essay on “Vriksho ke Labh – Vriksharopan”, “वृक्षों के लाभ – वृक्षारोपण”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

वृक्षों के लाभ – वृक्षारोपण

Vriksho ke Labh – Vriksharopan

 

मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी हैं तथा हमारे जीवन में हरे-भरे वृक्षों का सदा से ही महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। वृक्ष प्राकृतिक सुन्दरता को बनाए रखते हैं तथा वातावरण को स्वच्छ तथा शुद्ध बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं। वृक्षों से ही हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है।

हमारे देश में बरगद, आँवला, पीपल जैसे वृक्षों की पूजा की जाती है। तथा तुलसी के पौधे को तो बहुत पवित्र माना जाता है तथा हिन्दू लोगों के घरों में प्राय: इस पौधे को जरूर देखा जा सकता है। वह इसे आँगन में लगाकर इसकी पूजा करते हैं।

वृक्ष हमारे प्राचीन समय से ही साथी, सहयोगी रहे हैं तथा मानव हमेशा से ही वृक्षों से लाभ उठाता आ रहा है। पहले समय में जब इतना विकास नहीं हुआ था तब मानव वृक्षों के फल खाकर व पत्तों से अपने शरीर को ढंक कर जीवन बिताता था। आज भी वृक्षों के द्वारा हमें भोजन, वस्त्र और आवास बनाने में सहायता मिलती है। वनों से हमें औषधियाँ, जलाने के लिए ईंधन, फर्नीचर के लिए लकड़ी भी मिलती है। रबड, गोंद आदि भी वृक्षों से ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे लिए बहुत लाभदायक हैं।

वृक्षों के कारण ही वर्षा होती है और यही वर्षा कृषि के लिए भी उपयोगी है। वन बाढ़ से होने वाली हानि और भूमि के कटाव को भी रोकते हैं। वृक्षों को लगाना पुण्य का कार्य है क्योंकि वृक्ष हमारे लिए बहुत उपयोगी होते हैं। वृक्ष हमें इतना कुछ देता है फिर भी मनुष्य अपने लिए इन वृक्षों को काटता रहता है। जिससे जलवायु पर प्रभाव पड़ता है तथा वर्षा भी प्रभावित होती है। वृक्षों को काटने से बहुत हानियाँ होती है। अतः वृक्षों को नहीं काटना चाहिए। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।

One Response

  1. pagalaurat February 7, 2024

Leave a Reply