Hindi Essay on “Taj Mahala”, “ताजमहल”, Hindi Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

ताजमहल

Taj Mahal

निबंध नंबर :- 01

आगरा में यमुना के तट पर खड़ा विशाल ‘ताजमहल’ दुनिया के सात अजूबों में से एक है। सफ़ेद संगमरमर से बने इस प्रेम प्रतीक को शाहजहाँ ने अपनी मृत पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

बीस हज़ार मजदूरों की प्रतिदिन की कड़ी मेहनत का परिणाम ताजमहल अपनी सुंदर नक्काशी के लिए भी प्रसिद्ध है। लाल पत्थर से बने एक विशाल दरवाजे से होकर हम इस भव्य इमारत के दर्शन पाते हैं। दरवाजे से ताजमहल की ओर जाती हुई एक नहर फव्वारों से सुसज्जित है। दोनों ओर नर्म घास का गालीचा है।

ताजमहल के चारों कोनों में चार मीनारें खड़ी हैं। इसकी छत पर जाने पर दृश्य और भी अद्भुत प्रतीत होता है। एक तरफ़ यमुना का निर्मल जल और एक तरफ़ आगरा शहर का नज़ारा है। बीच में विशाल गुंबद शोभित है। ताजमहल के अंदर दो कड़ें हैं। इनके ऊपर और इनके आस-पास दीवारों पर सुंदर नक्काशी से फूल पत्ते बने हैं। नीचे जाएँ तो शाहजहाँ और मुमताज की असली कब्रे मिलती हैं।

ताजमहल विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सात अजूबों में इसकी पुन: गिनती, इसके प्रति भारतवासियों की निष्ठा और प्रेम दर्शाता है।

निबंध नंबर :- 02

ताज महल

Taj Mahal

भारत के दर्शनीय स्थलों में ताजमहल का नाम अग्रगण्य है। ताज के अनुपम सौन्दर्य को देखकर विदेशी पर्यटक दाँतों तले अँगली दबा लेते हैं। यह उत्तर प्रदेश में आगरा में यमुना के तट पर स्थित है। यह सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। बीस हजार के लगभग मजदूर बाईस वर्ष तक इसके निर्माण कार्य में जुटे रहे। इसका प्रवेश द्वार लाल पत्थरों से बना हुआ है जिस पर कुराण की आयते खुदी हुई हैं। इसको बनाने में करोड़ों रुपया व्यय हुआ है। थोड़ा-सा आगे चलने पर दोनों ओर वृक्षों की कतारें हैं और पानी के फव्वारे दिखाई पड़ते हैं। इनके आगे संगमरमर से निर्मित ताज महल है। इसके चारों कोनों पर संगमरमर की चार मीनारें हैं। ताज महल में मुमताज महल तथा शाहजहाँ की कब्रे हैं। शरद पर्णिमा के दिन चाँदनी रात में इसका सौन्दर्य और भी बढ़ जाता है। ताज अपनी सुन्दरता, सजावट और कारीगरी के कारण दुनिया की सबसे सुन्दर इमारतों में गिना जाता है। ताजमहल को देखकर फर्गुसन न ठीक ही कहा था- “ताज पत्थर में प्रेम का प्रतीक है।”

One Response

  1. shivanee singh July 9, 2020

Leave a Reply