Hindi Essay on “Republic Day ”, “गणतन्त्र दिवस”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

गणतन्त्र दिवस

Republic Day 

 

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। भारतीय इतिहास में यह दिन भी बहुत महत्वपूर्ण है तथा इसका अपना महत्त्व है। ‘गणतन्त्र’ का अर्थ होता है ‘प्रजा का प्रजा के लिए तथा प्रजा का शासन भारत का सविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

15 अगस्त, 1947 को भारत अनेक संघर्षों तथा बलिदानों के बाद आजाद हुआ था तथा आजाद होने के बाद भारतीयों ने खुद अपना संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया तभी से यह दिन भी भारतीय इतिहास में महत्त्वपूर्ण हो गया। और हर साल इस त्योहार को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाने लगे।

गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी) का त्योहार हर साल भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली में तो यह त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन विजय चौक पर राष्ट्रपति हमारा राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं तथा ध्वज को इक्कीस तोपों की सलामी दी जाती है। तथा राष्ट्रीय गान की धुन भी बजाई जाती है जो कि बहुत ही सजी-धजी तथा आकर्षक होती है। इस दिन यहाँ विद्यालयों के बच्चे भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

लगभग 12 बजे लाल किले पर पहुँच कर गणतन्त्र दिवस की परेड समाप्त हो जाती है। तथा वहाँ वायुयानों द्वारा हेलीकॉप्टरों द्वारा फूलों की वर्षा की जाती है। 26 जनवरी का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े गर्व का तथा महत्वपूर्ण दिन है। हमें हमेशा अपनी राष्ट्रीय एकता बनाए रखनी चाहिए।

Leave a Reply