Hindi Essay on “Computer ke Labh”, “कंप्यूटर के लाभ”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

कंप्यूटर के लाभ

Computer ke Labh

मनुष्य का ज्ञान भंडार निरंतर बढ़ रहा है परंतु सीमित मानसिक व शारीरिक शक्ति से ज्ञान के इस विस्तार को समेटना हमारे लिए संभव नहीं है। हमारी इस आवश्यकता ने कंप्यूटर को जन्म दिया है।

कंप्यूटर हमारे जीवन के हर क्षेत्र, हर कार्यालय का अभिन्न अंग बन गया है। यह सूक्ष्मता से गणित के हल कम समय में निकाल देता है और इसमें गलतियों की संभावनाएँ प्रायः नहीं रहती।

कंप्यूटर का प्रयोग रेलवे आरक्षण से लेकर बड़े-बड़े अस्पतालों में बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। बैंक में अनगिनत लेन-देन सरलता से कंप्यूटर द्वारा ही किए जाते हैं। आज हम सभी कंप्यूटराइज्ड शाखा में ही जाना पसंद करते हैं।

कंप्यूटर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए विद्यालयों में पहली कक्षा से ही इसका प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया जाता है।

बड़ी-बड़ी परीक्षाओं में परिणाम और परिक्षार्थियों का चयन कंप्यूटर द्वारा ही किया जाता है। मौसम की जानकारी, चुनावी परिणाम, उपग्रहों का आकाश में नियंत्रण, कपड़ों व घरों की डिजाइनिंग सभी कंप्यूटर द्वारा सहज हो गई है।

आज कंप्यूटर के साथ इंटरनेट लगाकर हम दुनियाभर का ज्ञान अपने घर में पा सकते हैं। विकास की ओर मनुष्य के निरंतर बढ़ते कदमों में से यह एक है।

Leave a Reply