Hindi Essay on “Meri Priya Adhyapika”, “मेरी प्रिय अध्यापिका”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मेरी प्रिय अध्यापिका

Meri Priya Adhyapika

निबंध नंबर :- 01

नीता मैडम हमारी कक्षा की अध्यापिका हैं। वे हमें सभी विषय पढ़ाती हैं। हम सब उनके आने से प्रसन्न हो जाते हैं।

नीता मैडम सरल व शांत स्वभाव की हैं। उन्हें बच्चों से हँसीमज़ाक करना बहुत अच्छा लगता है। नीता मैडम को कभी गुस्सा नहीं आता। वे सदा गोद में बिठाकर प्रेम से समझाती हैं।

हमारी सभी बातों को ध्यान से सुनकर मैडम हमारे प्रश्नों के उत्तर देती हैं। उनकी लिखाई बहुत सुंदर है। हम भी उनकी तरह सुंदर लिखने की कोशिश करते हैं।

नीता मैडम को हम सब बच्चों के नाम भी याद हैं। वे हमें पढ़ाई के अलावा सुंदर कविताएँ और कहानियाँ भी सिखाती हैं। हमारी कक्षा के सभी बच्चे प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और सफल होते हैं।

निबंध नंबर :- 02

 

मेरी कक्षा अध्यापिका

Meri Kaksha Adhyapika

सुनीता धारीवाल मेरी कक्षा अध्यापिका हैं। वह बहुत हँसमुख स्वभाव की हैं। वह 28 वर्ष की हैं और हमें अंग्रेजी एवं संगीत पढ़ाती हैं। वह बहुत सौम्य और मधुर बोलने वाली महिला हैं। उनके चेहरे पर सदा मुस्कुराहट खिली रहती है।

वह बहुत अच्छी अध्यापिका हैं जो विद्यार्थियों पर कभी क्रोधित नहीं होतीं। वह सदैव हमें प्रोत्साहित करती हैं। वह सरलता से हमें पाठ समझा देती हैं। अपने विद्यार्थियों की सहायता के लिये वह सदैव तत्पर रहती हैं। पर इसके साथ ही वह बहुत कठोर भी हैं। वह चाहती हैं कि हम हमेशा अनुशासन में रहें।

वह चार्ट, नक्शों एवं खिलौनों का प्रयोग करके पढ़ाई को रुचिकर बना देती हैं। समय-समय पर वह हमें मनोरंजक स्थलों पर ले जाती हैं। पिछले माह वह हमें ‘एलिफेन्टा केव्स’ ले गयी थीं। उन्होंने अगले दिन हमें हमारी उस ऐतिहासिक स्थल की यात्रा का वृत्तांत लिखने के लिये कहा था।

कक्षा अध्यापिका के रूप में उन्हें पाकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ। वास्तव में, मैं यह चाहता हूँ, काश! अन्य सभी अध्यापिकायें भी उनकी तरह होतीं।

2 Comments

  1. Avatar photo Ajay Kumar December 21, 2020
  2. Avatar photo Ajay Kumar December 21, 2020

Leave a Reply