Hindi Essay on “Meri Mukhay Adhyapika ”, “मेरी मुख्य अध्यापिका”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मेरी मुख्य अध्यापिका

Meri Mukhay Adhyapika 

श्रीमती अग्निहोत्री हमारी मुख्य अध्यापिका हैं। सुबह विद्यालय की प्रार्थना सभा में ही उनकी अनोखा खेल शुरू हो जाता है। वे सभी कक्षाओं को अंक देती हैं और हर मास अधिकांश अंकोंवाली कक्षा को विशेष पुरस्कार दिया जाता है।

प्रार्थना सभा में सबसे पहले पंक्तिबद्ध कक्षा, सभी छात्रों की वर्दी और पुस्तकों की देख-रेख, खाने के बाद कक्षा की सफ़ाई, अवकाश समय अनुशासन इन सभी के लिए अंक रखे गए हैं।

हमारी मुख्य अध्यापिका ने विद्यालय को आनंदपूर्ण बना दिया है। उनके मुसकराते हुए मुख से हम सभी को खुश रहने की प्रेरणा मिलती है। उनका तेज दिमाग और नज़र हर गलती पकड़ लेता है। परंतु दंड देना उनके स्वभाव में नहीं है। वे प्रेम और विनम्रता से सभी कार्य करती हैं।

हमारी मुख्य अध्यापिका बुद्धि और धैर्य की अद्भुत मिसाल हैं।

Leave a Reply