Hindi Essay on “Mera Paltu Kutta”, “मेरा पालतू कुत्ता”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

मेरा पालतू कुत्ता

Mera Paltu Kutta

रोवर मेरा पालतू कुत्ता है। यह एक जर्मन शेफर्ड है। रोवर भूरे-काले रंग का है और यह ढाई फुट ऊँचा है। इसकी चाल-ढाल बहुत शाही लगती है।

 रोवर दिन में दो बार भोजन करता है। माँ इसे माँस-अंडे और रोटी खिलाती है। यह खा-पीकर इतना तगड़ा हो गया है कि इसके चर्चे दूरदूर तक फैल गए हैं। आने-जाने वाले बाहर से ही घंटी बजाते हैं और इसके बंधने की प्रतीक्षा करते हैं।

पिता जी रोवर को मेरे चौथे जन्मदिन पर लाए थे। तब यह 35 दिन का नन्हा शिशु था। यह ठीक से चल भी नहीं पाता था। तभी से मैं इसे दिन में तीन बार सैर करवाने ले जाता हूँ।

रोवर गरमी में ए.सी. में और सरदी में मेरी रज़ाई के ऊपर ठाठ से सोता है। रोवर के साथ गेंद खेलने में मुझे बहुत आनंद आता है। रोवर मेरा सच्चा मित्र और साथी है।

Leave a Reply