Hindi Essay on “Kalpana Chawla”, “कल्पना चावला”, Hindi Nibandh for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

कल्पना चावला

Kalpana Chawla

कल्पना चावला सन् 1961 में हिंदुस्तान में, हरियाणा के करनाल जिले में जन्मीं । वे बचपन से ही जे.आर.डी. टाटा से प्रभावित थीं। उन्होंने टैगोर पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की और फिर हवाई शिक्षा में पंजाब महाविद्यालय से निपुणता प्राप्त की।

सन 1982 में वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। उसके बाद नासा में उनका कार्यकाल प्रारंभ हुआ। सन 1997 में उनका चयन पहली बार ‘एक अंतरिक्ष मिशन के लिए हुआ। उन्हें कोलंबिया नामक वायुयान में भेजा। गया। उन्होंने 360 घंटे अंतरिक्ष में रहने का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

जुलाई 2002 में वे अपने दूसरे अंतरिक्ष अभियान के लिए अंतरिक्ष में गईं। अपने अभियान में सफ़ेद रेशमी कपड़े का झंडा ले कर गई। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान में इसे साथ रखा।

कल्पना चावला को पक्षी देखने, पढ़ने का, उड़ने का बहुत शौक था। वे कहती थीं कि पूरा विश्व मेरा देश है और उन्होंने यह प्रमाणित भी किया।  1 फरवरी 2003 में एक अंतरिक्ष यात्रा से लौटते हुए, पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उस विमान के सभी सात सदस्य मारे गए। मरणोपरांत उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply