Hindi Essay on “Gandhi Jayanti – 2 October ”, “गांधी जयंती – 2 अक्टूबर”, Hindi Essay for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

गांधी जयंती – 2 अक्टूबर

Gandhi Jayanti – 2 October 

गांधी जयंती हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। महात्मा गांधी का जन्म सन् 1869 में 2 अक्टूबर को राजकोट में एक संपन्न परिवार में हुआ। उनकी माँ पुतलीबाई और पिता करमचंद गांधी थे। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।

गांधी जी का विवाह 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा के साथ हो गया। उन्होंने अपनी कानून की पढाई इंग्लैंड में पूरी की। एक बार किसी मुकदमे के सिलसिले में वे दक्षिण अफ्रीका गए। वहाँ भारतीयों पर हो रहे अत्याचार को देख उनके जीवन का मार्ग परिवर्तन ही हो गया। वहाँ के लोगों के साथ उन्होंने सत्याग्रह का आयोजन किया और सफल हुए।

जब वह भारत लौटे तो अहिंसा और सत्याग्रह, शस्त्रों के साथ स्वाधीनता संग्राम में कूद पड़े। उन्होंने अंग्रेजी वस्त्र त्याग कर सूती धोती धारण की। उनकी यह प्रेरणा जन समुदाय में फैल गई। उन्होंने एक महान

समाज-सुधारक के रूप में सती, हरिजन, छूत-अछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। उनके प्रयत्नों से भारत स्वतंत्र हो सका। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। गांधी जी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाती है। तथा अन्य अनेक कार्यक्रम भी होते हैं। उनका जन्मदिन हमें ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत की याद दिलाता है।

Leave a Reply