Hindi Essay on “Football ka Khel ”, “फुटबॉल का खेल”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

फुटबॉल का खेल

Football ka Khel 

हमारे भारत में विभिन्न प्रकार के खेल प्रचलित हैं जिनमें से फुटबॉल का खेल विशेष स्थान रखता है। फुटबाल का खेल मनोरंजक खेल है तथा शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता  है।

फुटबॉल का मैच एक बड़े मैदान में खेला जाता है। मैदान के दोनों ओर पोल गाड़ा जाता है तथा उनके बाहर की ओर जाल लगाया जाता है। फुटबॉल में भी दो टीमें होती हैं तथा प्रत्येक टीम में ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। एक गोल रक्षक होता है और बाकी खिलाड़ी मैदान में दिए गए। निर्धारित स्थान में खेलते हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ी इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि फुटबॉल दूसरी टीम के पोल में पहुँच जाए। जो भी टीम ज्यादा गोल बनाती है वही टीम जीत जाती है।

फुटबॉल का खेल भी बहुत मनोरंजक खेल है। वैसे तो क्रिकेट का खेल अत्यधिक लोकप्रिय माना जाता है परन्तु क्रिकेट का खेल केवल दस ग्यारह देशों के द्वारा ही खेला जाता है। लेकिन फुटबॉल का खेल अधिकतर पूरे विश्व में खेला जाता है। सभी देशों में आपस में फुटबॉल के मैच होते रहते। हैं तथा दुनिया इन मैचों को भी बड़ी उत्सुकता से देखती है।

यह खेल अधिकतर सभी देशों में खेला जाता है। जिससे एक देश के खिलाड़ी दूसरे देशों में जाकर वहाँ के वातावरण, भाषा व संस्कृति से जागरूक होते हैं। फुटबॉल के खेल में लक्ष्य तक पहुँचने का प्रयास किया जाता है। इसलिए खिलाड़ियों के मन में भी लक्ष्य तक पहुँचने की भावना का विकास होता है। यह हमारे तन और मन दोनों को स्फूर्ति प्रदान करता  है।

Leave a Reply