Hindi Essay on “Ek Achha Padosi”, “एक अच्छा पड़ोसी”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

एक अच्छा पड़ोसी

Ek Achha Padosi 

 

मानव एक सामाजिक प्राणी है। वह हमेशा अच्छी संगत में ही रहना चाहता है। उसे अच्छे पड़ोसियों तथा साथियों को ढूंढने में कभी-कभी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। यह हमारी अच्छी किस्मत का ही परिणाम होता है कि हमें अच्छा पड़ोसी मिलता है। एक अच्छा पड़ोसी मिलना एक प्रकार से भगवान का आशीर्वाद ही होता है। वह हमारी बहुत सहायता करता है। वह हमारी हमेशा बुरे लोगों से बचाने में सहायता करता है तथा हमेशा अच्छे और बुरे का ज्ञान कराता रहता है। वह हमेशा हमारी जरूरतों का ध्यान रखता है तथा हमेशा हमारी सुविधाओं के बारे में भी सोचता है। जब भी कभी हम बीमार पड़ते हैं तो वह हमेशा हमारे स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रहता है और सेहत के बारे में पूछताछ करता रहता है। अगर हमें कभी पैसे की आवश्यकता पड़ती है तो हमेशा हमारी मदद करने को तैयार रहता है। यहाँ तक कि हमारा पड़ोसी तो हमारे दोस्तों से भी बढ़कर होता है क्योंकि वह वही रहता है और किसी भी समय हम उसकी सहायता ले सकते हैं। कई बार तो वह हमारा इतना ख्याल करता है जितने कि हमारे सगे संबंधी भी नहीं रखते क्योंकि वह हमारे लिए उनसे भी ज्यादा काम आता है।

वह हमारे सबसे प्रिय मित्र से भी ज्यादा नज़दीक होता है। उसके अन्दर भी अच्छे गुण होते हैं। जब भी हम बाहर जाते हैं तो पीछे से हमारे घर का ख्याल रखता है। वह केवल व्यवहार का ही अच्छा नहीं होता बल्कि बहुत समझदार व सहायक भी होता है। वह ऐसा व्यक्ति होता है जो यह जानता है कि किस तरह से दूसरे व्यक्ति के साथ व्यवहार किया जाता है। वह हमेशा मुसीबत के समय में हमारी सहायता करने को तैयार रहता है तथा जितना भी उससे होता है उतनी मदद वह जरूर करता है। वह कभी भी लड़ाई नहीं करता तथा हमेशा प्यार व नम्रता से व्यवहार करता है तथा बच्चों को भी हमेशा अच्छी आदतें सिखाने में माँ-बाप की सहायता करता है। एक अच्छे पड़ोसी का मिलना हमारे लिए वास्तव में वरदान ही है। क्योंकि वह हमारे हर पल में हमारी सहायता करता है तथा हर क्षण हमारी मदद के लिए तैयार रहता है। परन्तु अगर हमें कोई खराब पड़ोसी मिल जाता है तो वह हमारे लिए अभिशाप बन जाता है। अतः हम कह सकते हैं कि हमारे जीवन में एक अच्छे पड़ोसी का होना बहुत जरूरी है क्योंकि वह हमारे लिए बहुत महत्व रखता है।

Leave a Reply