Hindi Essay on “Bharat me Computer – Iske Upyog aur Labh”, “भारत में कंप्यूटर- इसके उपयोग और लाभ”, for Class 10, Class 12 ,B.A Students and Competitive Examinations.

भारत में कंप्यूटर- इसके उपयोग और लाभ

Bharat me Computer – Iske Upyog aur Labh

कंप्यूटर को विश्व की तीसरी आँख कहा जाए तो अत्युक्ति नहीं होगी। आज कंप्यूटर से कौन परिचित नहीं। इसके प्रयोग से प्रत्येक क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। मौसम संबंधी भविष्यवाणियाँ करनी हों या फिर गणित के जटिल प्रश्न हल करने हों राष्ट्र प्रहरी प्रहरी बनकर शत्रु आक्रमण की पूर्वसूचना देनी हो; वायुयान उड़ाना हो; ई-मेल करना हो; समाचार अथवा सूचनाएँ प्रेषित करनी हों; संगीत की नवीन धुनों की रचना करनी हो अथवा शतरंज में प्रभात व्याकरण-अयन, कक्षा दसर्वी ‘बी’ विपक्षी को मात देनी हो; यात्रा के लिए पूर्व-आरक्षण कराना हो अथवा अध्ययन-विश्लेषण करना हो, आज कंप्यूटर का उपयोग प्रत्येक क्षेत्र में किया जा रहा है।

आज की दुनिया विचित्र नवीन

प्रकृति पर सर्वत्र है विजयी पुरुष आसीन 

कंप्यूटर को मानव-मस्तिष्क का विकल्प कहा जा सकता है। कंप्यूटर निर्माण की परिकल्पना एवं उसे साकार रूप देने का श्रेय अंग्रेज़ वैज्ञानिक चार्ल्स बेबेज को है। सर्वप्रथम कंप्यूटर का प्रयोग गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए किया जाता था। सन् 1671 में जर्मनी के जी० डब्ल्यू० लेवनीज़ द्वारा बनाए गए यंत्र से घटा, जोड़, गुणा एवं भाग सभी कुछ किया जा सकता था। क्लाइड ई. शेनन ने सन् 1949 में इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का निर्माण किया। यह कंप्यूटर शतरंज खेल सकता था। अतः यह सिद्ध हो गया कि मशीन भी सोच-विचार कर सकती है। सन् 1960 में कंप्यूटर का वर्तमान रूप प्रकाश में आया। अनेक सिलिकॉन चिप्स के माध्यम से आज कंप्यूटर ने अवितीय क्षमता हासिल कर ली है। उत्पादन एवं वितरण के क्षेत्र में कंप्यूटर के उपयोग से क्रांतिकारी परिवर्तन आ गए हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता ने भिन्न-भिन्न प्रकार के कंप्यूटरों को जन्म दिया और इस क्षेत्र में निरंतर प्रगति होने लगी। आधुनिक कंप्यूटर एवं सुपर कंप्यूटर अत्यंत शक्तिशाली हैं। इन कंप्यूटरों द्वारा कम-से-कम समय में अधिक-से-अधिक कार्य किया जा सकता है। आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर में तीन भाग होते हैं। भारत में कंप्यूटर क्रांति का आरंभ सन् 1984 में हुआ। पहले कंप्यूटर विदेशों से आयात किए गए। 1990 तक आते-आते लघु कंप्यूटरों का आयात तो बढ़ा ही साथ-ही-साथ इनका निर्माण भी होने लगा। भारत में कंप्यूटर बनाने वाली तीन कंपनियाँ हैं। ये छोटे कंप्यूटर तैयार करती हैं। भारत में सुपर कंप्यूटर अमेरिका एवं जापान से आयात किए जा रहे हैं। कंप्यूटर की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply