Hindi Essay on “Basant Ritu”, “बसन्त ऋतु”, for Class 5, 6, 7, 8, 9 and Class 10 Students, Board Examinations.

बसन्त ऋतु

Basant Ritu

 

भारत में बसन्त ऋतु का मौसम बहुत सुहावना होता है। इस मौसम में लोग कड़ी सर्दी के बाद बड़ा अच्छा महसूस करते हैं। सब लोग बाहर घूमना पसंद करते हैं। सारी धरती हरी-भरी हो जाती है मानो ऐसा लगता है कि धरती ने हरे रंग के कपड़े पहन लिए हों। इस मौसम में बहुत अच्छा लगता। है। इस मौसम में हमें खुशी मिलती है। पेड़-पौधे भी हरे-भरे लगते हैं और देखने में बहुत प्यारे लगते हैं। सर्दियों में पक्षी शांत रहते हैं परन्तु बसन्त ऋतु आते ही वह चहचहाने लगते हैं मानो कोई गीत गा रहे हों। यह सब देखकर, सुनकर आँखों को बहुत शांति मिलती है। नए-नए फूल खिल जाते हैं तथा उनकी भीनी भीनी खुशबू सारे वातावरण में फैल जाती है जो कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं तथा इतना सुन्दर नजारा देखकर मन खिल उठता है।

बसन्त ऋतु का असली मजा गाँव में जाकर आता है। वहाँ की सुन्दरता अनोखी होती है। पर्वतों पर जाकर इसकी सुंदरता और भी अधिक देखने को मिलती है। सब कुछ बहुत साफ तथा शुद्ध दिखता है। गाँव में हर जगह हरे-भरे खेतों का नजारा देखने को मिलता है जो कि हमारी थकी आँखों को शांति प्रदान करता है। इस मौसम या ऋतु को ऋतुओं का राजा कहते हैं। हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है तथा प्राकृतिक सौन्दर्य मानो हर तरफ छा गया हो। जो कि हमें बहुत खुशी देता हैं तथा हमारे मन को शांति प्रदान करता है। बसंत ऋतु ही ऐसा मौसम है जहाँ हर जगह हमें प्रकृति की सुंदरता देखने को मिलती है।

Leave a Reply