Hindi Biography of “Mahesh Bhupati”, “महेश भूपति” Birth, Achievements, Records, Career Info, Age, Complete Essay,Paragraph in Hindi.

महेश भूपति

Mahesh Bhupati

जन्म : 7 जून 1974

जन्मस्थान : बेंगलोर (कर्नाटक)

महेश भूपति ने टेनिस में लिएंडर पेस के साथ युगल मुकाबलों में शानदार सफलता अर्जित की है। दाहिने हाथ के इस खिलाड़ी की लम्बाई 6 फुट दो इंच है। उसका निवास मस्कट, ओमान तथा भारत में बैंगलोर है। टेनिस का खेल उनके परिवार के लिए कोई नया नहीं है। उनके पिता सी.जी.के. भूपति टेनिस के खिलाड़ी रहे और डेविस कप टीम के भी सदस्य रहे।

यह कहना गलत नहीं होगा कि कलकत्ता की तेजी (लिएंडर पेस) और बेंगलूर की ताकत (महेश भूपति) के मिलते ही टेनिस की दुनिया में धमाल हो गया और इस जोड़ी ने 1999 में दुनिया की हर जोड़ी के छक्के छुड़ा दिए।

लिएंडर ने 1996 में भूपति के साथ युगल वर्ग का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की भविष्यवाणी की थी, तब उसका अच्छा-खासा मज़ाक बनाया गया और उसे छोटा मुंह बड़ी बात कहा गया क्योंकि उस समय इनकी जोड़ी विश्व क्रम में 80 वें क्रम पर थी। परन्तु दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और सफलता के शिखर पर चढ़ते चले गए। इसके पूर्व किसी भारतीय जोड़ी का एक या दो चक्र जीतना ही बहुत बड़ी बात समझी जाती थी। परन्तु लिएंडर और महेश भूपति की जोड़ी ने आठ ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से सात के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, फिर उसके। बाद पेस की कही बात सच साबित हुई जब इस युगल जोड़ी ने 1999 के फ्रेंच वह फाइनल में कड़े संघर्ष में हारी।। व विंबलडन खिताब जीते। ग्रैंड स्लैम के पहले पड़ाव आस्ट्रेलियाई ओपन में भी

महेश भूपति के बारे में कहा जाता है कि वह लिंडर पेस के विपरीत अंतर्मुखी व संवेदनशील इंसान हैं। उस में ज़बर्दस्त पेशेवर परिपक्वता है।

महेश भूपति का पूरा नाम महेश श्रीनिवास भूपति है। उसकी रेंक युगल खेल में नम्बर 1 है। उसके शौक नेट-सर्किंग और क्रिकेट खेलना है।

1994-1995 में मिसीसिपी यूनीवर्सिटी में उसका दो वर्ष का शानदार कैरियर रहा। उसने ऑल अमेरिका का एकल व युगल खिताब 1995 में जीता। अली हमदेह के साथ जोड़ी बनाकर 1995 में एन.सी.सी.ए. की युगल चैंपियनशिप जीती। तब उसने युगल खिलाड़ी के रूप में नं. 1 तथा एकल खिलाड़ी के रूप में नं. 3 रैंक पाई। वह भारतीय डेविस कप टीम का 1995 से ही सदस्य है। 1996 में उसे ‘अर्जुन पुरस्कार दिया गया। 26 मार्च, 2001 को महेश भूपति को लिएंडर पेस के साथ भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया।

वैसे महेश भूपति और लिएंडर पेस की जोड़ी समय-समय पर टूटती रही है। वर्ष 2004 में एथेंस में होने वाले ओलंपिक में इस जोड़ी ने पुनः युगल रूप में खेला था। भूपति के कोच एनरिको पिपनो हैं। महेश भूपति ने अपने कैरियर में 23 मैच हारे हैं। वह 16,29,993 अमेरिकी डालर इनाम में प्राप्त कर चुका हैं। युगल खेलों में वर्ष 2004 में उसने 22,700 अमेरिकी डालर जीते हैं।

भूपति को बम्बइया फिल्में देखना बहुत पसन्द है। वह फिल्मों की डी.वी.डी. अपने साथ लेकर चलता है। उसने वर्ष 2002 में मॉडल श्वेता जयशंकर से विवाह कर लिया।

भूपति ने पिछले एशियन खेलों में युगल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। 2004 में होने वाले एथेंस ओलंपिक में पुनः लिएंडर पेस के साथ जोड़ी के रूप में खेलने का निर्णय लिया। एथेंस ओलंपिक में लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी से भारत को पदक की बहुत आशा थी। ऐसा अनुमान था कि वे पेस के पिछले व्यक्तिगत पदक कांस्य से ऊपर रजत या स्वर्ण पदक जीतकर लौटेंगे। लेकिन अंत में भारत के हाथ निराशा ही लगी। यह जोड़ी ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं।

सदाबहार खिलाड़ी सितारे महेश भूपति और लिएंडर पेस ने वर्ष 2006 में टेनिस कोर्ट पर कामयाबी का शानदार इतिहास लिख डाला। दिसंबर 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में इन दोनों ने पुरुष डबल्स जीतकर अपने प्रशंसकों से वाहवाही लूटी। 2006 में महेश भूपति ने मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर आस्ट्रेलियन ओपन में मिक्सड डबल्स का खिताब जीता। यह महेश भूपति के कैरियर का छठा मिक्सड डबल्स खिताब था।

उपलब्धियां :

  • महेश ने 1991 में भारत का प्रतिनिधित्व किया 1999 की विंबलडनजूनियर डबल्स चैंपियनशिप में वह फाइनल में पहुंचे। इसी वर्ष उसनेचीनी व मलेशियन सेटेलाइट प्रतियोगिता जीती।
  • 1994 में अमेरिकन कालिजस्ट टूर्नामेंट जीता। उसी वर्ष इंडोनेशियनओपन की एकल चैंपियनशिप जीती।
  • 1994 व 1995 में वह राष्ट्रीय चैंपियन बना। 1995में डेविस कप में हांगकांग के विरुद्ध खेला।
  • 1995 में अरूबा चैलेजर में पेस के साथ युगल खिताब जीता।
  • 1996 में पांच चॅलेजर युगल खिताब जीते।
  • 1997 में जापान की राकी हिराकी के साथ फ्रेंच ओपन जीतने केसाथ अपना ग्रैंड स्लैम का खिताबी सफर शुरू किया।
  • 1997 में प्रेस के साथ खेलते हुए सात में छह ए. टी.सी. युगल खिताबपर कब्जा किया। जिससे इस युगल ने ए.टी.पी विश्व डबल्स कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। फाइनल मुकाबले में इनकी हार लीच स्टार्क से हुई और टीम रैंकिंग में पेस के साथ चौथे नम्बर पर रहे।
  • तथा एकल रैंकिंग में 11वें नम्बर पर रहे।
  • 1997 में ही रोलैन्ड गैरर्स में मिश्रित युगल खिताब जीता। चिली कीसिबर्सरीन को हरा कर भारत को डेविस कप में 3-2 से विजय दिलाई।
  • 1998 में लॉस एंजेलिस में युगल चैंपियनशिप जीती।
  • 1998 में 98 विश्व ग्रुप में 6-2 के रिकार्ड के साथ युगल मुकाबलेमें फाइनल में पहुंचे और ए.टी.पी विश्व युगल चैंपियनशिप के लिएक्वालीफाई किया।
  • 1999 का वर्ष उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा जिसमें उन्होंने 1999में तीन युगल खिताब जीते जिसमें रोलैण्ड गैरोस और विंबलडन शामिल है। इस वर्ष लिएंडर व भूपति की जोड़ी भारत की पहली जोड़ी बनी जो चारों ग्रैंड स्लैम मुकाबलों के फाइनल में पहुंची। 26 अप्रैल को इस जोड़ी की रैंकिंग में नम्बर एक स्थान मिला। इस जोड़ी ने फ्रेंचव विंबलडन खिताब भी जीता। 8 1999 में ही यह जोड़ी यू.एस. ओपन व आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनलमें पहुंची। यह जोड़ी ए.टी.पी. वर्ल्ड चैंपियनशिप के मुकाबले में फाइनल में हार गई।
  • 1999 के नवम्बर माह में भूपति की कंधे की सर्जरी की गई। बड़े-बड़ेमुकाबले जीतने के कारण इस जोड़ी को 18.004 डालर की राशिपुरस्कार में मिली।
  • कंधे की सर्जरी के बाद 2000 में दो युगल खिताब जीते। सेंट पोयल्टनक्राट्जमैन के साथ व टोक्यो में पेस के साथ जोड़ी बनाकर खिताबजीते।
  • 2000 में ही डबल्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे।
  • 2000 के सिडनी ओलंपिक में दूसरे राउंड में भूपति को हार का सामना करना पड़ा।
  • 2001 में 6 डबल्स मुकाबलों के फाइनल में 4 मुकाबले जीते। ए.टी.पी.टीम मुकाबले में चौथे नम्बर पर रही। इण्डियन पोलिस मुकाबले में भूपति फाइनल में पहुंचे।
  • 2001 में दूसरी बार रोलैंड गैरोस खिताब जीता और तीसरा ग्रैंड स्लैमयुगल खिताब हासिल किया। मास्को, बेसेल और टी एम एस पेरिसमुकाबलों में फाइनल तक पहुंचा।
  • 2002 में अलग-अलग जोड़ियों के साथ पांच युगल खिताब जीते औरयुगल मुकाबले में तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ष अपने कैरियर में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 56 मैच जीते। इस वर्ष उसके साथ अधिकांशतः मैक्स मिरनी की जोड़ी रही। यह जोड़ी ए.टी.पी. युगल मुकाबले में पांचवें स्थान पर रही।
  • 2002 में यू.एस. ओपन व विंबलडन खिताब जीते। चेन्नै और भलोक के खिताब पेस के साथ जोड़ी बना कर जीते।
  • 2002 में टी.एम.एस. हैम्बर्ग खिताब जीता। इस वर्ष अपने कैरियरका तीसरा ग्रैंड स्लैम विंबलडन में मिश्रित युगल में जीता।
  • 2003 में कनाडा टी.एम.एस., मैड्रिड टी.एम.एस., मोन्टी काल टी.एम.एस., मास्को खिताबों पर विजय प्राप्त की।
  • जनवरी 2006 में महेश भूपति ने स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस केसाथ आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में मिश्रित युगल फाइनल जीत लिया और इस प्रकार वह अपने कैरयर का 10वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने में सफल रहे। यह भूपति का छठा और लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम मिश्रित युगल खिताब था।
  • वर्ष 2005 में भूपति ने यू एस ओपनखिताब जीता था।
  • सितंबर 2006 में महेश ने बीजिंग ओपन का युगल खिताब जीता।
  • उसने फ्रोएशिया के मारियो ऍविच के साथ यगल वर्ग में 4 लाख 75 हजार अमेरिकी डालर की बीजिंग ओपन ए.टी.पी. टेनिस प्रतियोगितामें खिताबी जीत हासिल की।
  • अब तक 10 युगल ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

Leave a Reply