Doordarshan Ek Vardaan “दूरदर्शन: एक वरदान” Essay in Hindi, Best Essay, Paragraph, Nibandh for Class 8, 9, 10, 12 Students.

दूरदर्शन: एक वरदान

Doordarshan Ek Vardaan

 

दूरदर्शन आज तक का सबसे सशक्त संचार माध्यम है। दूरदर्शन ज्ञान-वृद्धि का स्रोत है। आज इस पर सैकड़ों चैनल हैं जो नई से नई जानकारियाँ लेकर सबके सामने उपस्थित है। डिस्कवरी जैसे चैनल नित्य नई रहस्यपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करतेरहत है।आज इतने सारे समाचार चैनल हैं जो चौबीसों घंटे खबरें दोहराते रहते हैं। दूरदर्शन मनोरंजन का खजाना है। आप चौबीस घटा में कभी नाच देखना चाहें, गाने सुनना चाहें, फिल्म देखना चाहें, फैशन शो देखना चाहें या रोमांचक खेल देखना चाहें, दूरदर्शन आपके सामने प्रस्तुत है। दूरदर्शन ने जीवन स्तर को उठाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूर-दराज के गांवों के लोग जब दूरदर्शन पर पहनने-ओढ़ने, रहने-सहने और खान-पान के नए तरीके देखते हैं तो उन्हें शीघ्र अपनाते हैं। इसलिए आज जीवनस्तर में क्रांतिकारी परिवर्तन आने लगा है। दूरदर्शन जन-जागरण का सबसे सशक्त माध्यम है। इस पर होने वाली चर्चाए, दिखाए जाने वाले समाचार आम व्यक्ति को सोचने पर विवश करते हैं।

Leave a Reply